{"_id":"65a37fe68e4af3887a099e9e","slug":"rajasthan-news-bounty-dacoit-injured-after-being-shot-in-the-leg-arrested-by-police-2-others-absconding-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पैर में गोली लगने से इनामी डकैत घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अंधेरे का लाभ उठाकर दो अन्य फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पैर में गोली लगने से इनामी डकैत घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार, अंधेरे का लाभ उठाकर दो अन्य फरार
Sun, 14 Jan 2024 12:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 12:02 PM IST
सार
Dhaulpur: बीती रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से एक इनामी डकैत घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कल रात कंचनपुर थाना इलाके के अरुआ नाला एवं बीलोनी गांव के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के मध्य हुई मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से 25 हजार का इनामी डकैत कल्ला उर्फ करुआ घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अंधेरे का फायदा उठाकर 25-25 के इनामी दो अन्य डकैत अजीत और कल्याण फरार हो गए, जिनका पुलिस टीम जंगलों में पीछा कर रही है।
विज्ञापन
सीओ बाबूलाल मीणा ने बताया पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार एवं एडिशन एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में वांछित अपराधी, बदमाश एवं डकैतों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर अपराधियों को पकड़ रही है। इसी कड़ी में कल रात पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की 25-25 के इनामी तीन बदमाश कल्ला उर्फ करुआ, अजीत ठाकुर एवं कल्याण ठाकुर अरुआ का नाला एवं बीलोनी गांव के जंगलों के पास वारदात के इरादे से छुपे हुए हैं।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की तो बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से हुई मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान पैर में गोली लगने से डकैत कल्ला उर्फ करुआ निवासी बीलोनी घायल हो गया। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर डकैत अजीत और कल्याण फरार हो गए।
विज्ञापन
फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश कर रही है। उधर घायल बदमाश कल्ला उर्फ करुआ को गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए जिला अस्पताल पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीओ बाबूलाल मीणा के नेतृत्व में कंचनपुर और सैपऊ थाना पुलिस की टीम में शामिल एएसआई गजेंद्र सिंह, होतम सिंह, हरविंदर आदि ने साइबर सेल की मदद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया।