{"_id":"65ddb93fecc1eec7e50cb724","slug":"rajasthan-news-bloody-clash-between-2-parties-over-land-dispute-2-people-seriously-injured-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो लोग गंभीर घायल, एक को जयपुर रैफर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो लोग गंभीर घायल, एक को जयपुर रैफर किया
Tue, 27 Feb 2024 03:59 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 27 Feb 2024 03:59 PM IST
सार
Didwana: जिले के नजदीकी ग्राम आस की ढाणी में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्राम आस की ढाणी में जमीनी विवाद को लेकर गहराया विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया, इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जयपुर रैफर कर दिया गया। वहीं दूसरे घायल का इलाज डीडवाना के बागड़ अस्पताल में जारी है।
विज्ञापन
घटना को लेकर डीडवाना पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इस खूनी संघर्ष की घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। घटना को लेकर की गई लिखित रिपोर्ट में बताया गया है कि खालिद, अलताफ भाटी पुत्र फजलू, बाबु पुत्र उमरदीन ग्राम आस की ढाणी में स्थित अपनी खातेदारी के खेत पर तारबंदी शुरू कर रहे थे कि गांव के ही आबिद उर्फ बोदु, साबीर, जाहिद, जहांगीर, जुबा, नवाब खां, अमान, इब्राहिम, कैफ, वसीम, इरशाद समेत मुन्नी, राबिया और इनके परिवार के महिला-पुरुषों ने हाथों में लोहे के सरिये, हाथों में पहने हुए लोहे के कड़े, चाकू, लाठियां लेकर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया।
विज्ञापन
हमले में मो. खालिद के सिर, आंख और शरीर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित नौशाद ने बताया कि हमलावरों ने वहां मौजूद परिवार के लोगों पर बेतहाशा वार किए इससे हमले में घायल लोगों को स्थानीय अस्पताल में लाया गया। यहां खालिद की हालत गंभीर होने के कारण उसे जयपुर रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर हमलावरों की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन