फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news ACB raids the house of Rajasthan Finance Corporation manager Kishangarh

ACB Raid: वित्त निगम का प्रबंधक निकला करोड़पति, 6.50 लाख की प्रॉपर्टी और 12 लाख के कीमती कपड़े मिले

Sun, 13 Mar 2022 03:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Mar 2022 03:47 PM IST
सार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम राजस्थान वित्त निगम किशनगढ़ के प्रबंधक के घर छापामार कार्रवाई कर रही है। टीम के प्रबंधक के घर से अवैध प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले हैं। एसीबी की टीम ने शिनवार को छापा मारा था, कार्रवाई आज भी जारी है। 

विज्ञापन
Rajasthan news ACB raids the house of Rajasthan Finance Corporation manager Kishangarh
दस्तावेज की जांच करती एसीबी टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान वित्त निगम किशनगढ़ के प्रबंधक कैलाश चंद बुनकर के जयपुर स्थित घर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की छापामार कार्रवाई जारी है। शनिवार से शुरू हुई इस कार्रवाई में अब तक करीब छह करोड़ 50 लाख रुपए की प्रॉपर्टी मिली है। एसीबी टीम को लाखों की एफडी और पॉलिसी के दस्तावेज भी मिलें है। टीम ने उनके घर से 12 लाख रुपए के कीमती कपड़े भी बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


बुनकर की कमाई के हिसाब से उनके पास मिली प्रॉपर्टी कई गुना ज्यादा है। एसीबी की टीम बुनकर और उनके परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार एसीबी को बुनकर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति जोड़ने की शिकायत मिली थी। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने केस दर्ज कर शनिवार को कैलाश चंद बुनकार के घर छापा मारा। टीम उनके तीन ठिकानों पर तलाशी कर रही है। 
विज्ञापन


बेनामी नाम से किया निवेश
जानकारी के अनुसार बुनकर ने अपनी काली कमाई को जयपुर, सीकर, चौमूं, सांभर, फुलेरा और अचरोल में कई व्यावसायिक, आवासीय, जमीनों, कृषि भूमि में खुद और बेनामी नामों से निवेश कर रखा है। तलाशी में एसीबी टीम को इस तरह के कई दस्तावेज मिले हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed