फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: 3 accused caught by police in theft case, committed the crime by breaking lock of the shutter

Rajasthan News: चोरी के मामले में तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े, शटर का ताला तोड़कर की थी वारदात

Tue, 05 Mar 2024 01:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 05 Mar 2024 01:21 PM IST
सार

Karoli: कोतवाली थाना पुलिस ने दुकान की शटर तोड़कर चोरी करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।

विज्ञापन
Rajasthan News: 3 accused caught by police in theft case, committed the crime by breaking lock of the shutter
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली कोतवाली पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित गायत्री नगर में दुकान की शटर तोड़कर चोरी के करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है, पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

विज्ञापन


करौली थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि एएसआई गणेशराम, कांस्टेबल ओमप्रकाश, राजेश, हंसराज, नीर लाल, महाराज सिंह ने कार्रवाई कर दुकान की शटर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राहुल पुत्र भरोसी महावर, कल्लू पुत्र पूरण कश्यप और लखन पुत्र धनीराम जाटव शामिल हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


25 जनवरी को दुकान मालिक रोहित गर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर 24 जनवरी की मध्यरात्रि को गायत्री नगर स्थित उसकी दुकान का ताला तोड़कर एक लेपटॉप और 30 हजार रुपये नकद समेत चॉकलेट, बिस्किट के कार्टून आदि सामान चोरी करके ले गए हैं। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल व संदिग्धों से पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed