{"_id":"62a0c75ad179b13d2c478ffe","slug":"rajasthan-news-19-year-old-married-woman-eloped-with-40-year-old-man-villagers-suspect-love-jihad","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ भाग गई 19 साल की शादीशुदा महिला, ग्रामीणों को लव जिहाद का संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: 40 वर्षीय व्यक्ति के साथ भाग गई 19 साल की शादीशुदा महिला, ग्रामीणों को लव जिहाद का संदेह
Wed, 08 Jun 2022 09:29 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 08 Jun 2022 09:29 PM IST
सार
राजस्थान के नागौर जिले में 19 वर्षीय शादीशुदा महिला के 40 वर्षीय शख्स के साथ भागने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने लव जिहाद का संदेह जताया है।
विज्ञापन
नागौर में ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के नागौर जिले में लव जिहाद का संदिग्ध मामला सामने आया है। 40 वर्षीय शख्स पर 19 वर्षीय शादीशुदा युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। इस बीच, ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर संदेह जताया कि यह मामला लव जिहाद का है। यदि दोनों को जल्द से जल्द नहीं पकड़ा गया तो सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है।
मामला नागौर जिले के रिया बड़ी क्षेत्र का है। जहां रिया बड़ी निवासी 19 वर्षीय शादी-शुदा महिला कथित तौर पर 40 वर्षीय अलाउद्दीन कुरेशी पुत्र जिक्रु कुरैशी लेकर भाग गया है। पादू कलां थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम गौरीशंकर शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि यह मामला लव जिहाद से प्रेरित लगता है। इस घटना से सांप्रदायिक माहौल बिगड़ने की आशंका है। समय रहते दोषियों को नहीं पकड़ा गया तो रिया बड़ी क्षेत्र का माहौल खराब हो सकता है।
जेवरात भी साथ ले गए
ज्ञापन में कहा गया है कि अलाउद्दीन कुरैशी ने बहला-फुसलाकर यह काम किया। महिला अपने साथ सोने-चांदी के जेवर भी ले गई है। एसएचओ सुमन कुल्हारी ने बताया कि मामले में पुलिस की स्पेशल टीम दोनों को तलाश रही है। कांग्रेस के ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भरत सैनी, रिया बड़ी सरपंच गिरधारी लाल माली समेत अन्य नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।