फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News 14 year minor raped in Jaipur

Rajasthan: नाबालिग से पड़ोसी के परिचित ने किया दुष्कर्म, खाना बनाने में मदद करने के लिए बुलाया था घर

Tue, 25 Oct 2022 10:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Oct 2022 10:30 PM IST
सार

जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता की मां का आरोप है कि आरोपी ने बेटी का अश्लील वीडियो भी बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह बेटी को परेशान कर रहा था। 

विज्ञापन
Rajasthan News 14 year minor raped in Jaipur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के जयपुर जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक ने खाना बनाने में मदद करने के लिए नाबालिग को घर बुलाया था। जिसके बाद उसके परिचित ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। घर पहुंचकर पीड़िता ने मां को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला जयपुर के जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके का है। इलाके में रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने खाना बनाने के बहाने घर बुलाया था। उसकी बेटी के जाने के बाद पड़ोसी युवक ने अपने परिचित को भी घर में बुला लिया।
विज्ञापन


जिसने उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील उसका वीडियो भी बना लिए। आरोपी ने किसी को कुछ बताने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी थी। आरोपी के डर से पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। इस दौरान आरोपी लगातार उसे परेशान करता रहा। इस कारण उसकी बेटी चुप-चुप रहने लगी। मां ने बेटी से पूछताछ की तो उसने आपबीती सुनाई। जिसके बाद पीड़िता की मां थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed