{"_id":"620c9016dabaef075e38e164","slug":"rajasthan-news-13-year-old-girl-raped-for-one-and-half-year-in-bharatpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 13 साल की नाबालिग से डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म, निजी अस्पताल में कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 13 साल की नाबालिग से डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म, निजी अस्पताल में कराया गर्भपात
Wed, 16 Feb 2022 11:18 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:18 AM IST
सार
राजस्थान के भरतपुर में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म कर उसका गर्भपात कराने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नाबालिग और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर डेढ़ साल से उसका दुष्कर्म कर रहा था। बेटी के गर्भवती होने पर परिवार को इसकी जानकारी लगी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के भरतपुर में 13 साल की बच्ची के साथ डेढ़ साल तक यौन शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बच्ची को डरा धमकाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता रहा। बेटी के गर्मवती होने पर परिजनों की इसकी जानकारी लगी।
विज्ञापन
भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि थाना नगर क्षेत्र में रहने वाले पीड़िता के पिता ने एक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी 13 वर्षीय बेटी के साथ जाटव कॉलोनी निवासी मूलचंद करीब एक-डेढ़ साल से यौन शोषण कर रहा है। किसी को बताने पर बेटी और उसके छोटे भाई को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि छह महीने पहले उसकी बेटी गर्भवती हुई तो उन्हें इस बारे में जानकारी हुई। इसके बाद आरोपी मूलचंद और उसके सहयोगी बेटी को अलवर ले गए। यहां उन्होंने किसी निजी अस्पताल में उसका गर्भपात करवा दिया। मामले की जानकारी गांव के लोगों को हुई तो उन्होंने आरोपी पर केस दर्ज नहीं कराने के लिए दबाव बनाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार आरोपी मूलचंद जाटव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन