{"_id":"6502e565be8093244f096c65","slug":"rajasthan-neighbor-raped-woman-at-gunpoint-in-dholpur-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर में पड़ोसी ने बंदूक की नोंक पर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर में पड़ोसी ने बंदूक की नोंक पर महिला से किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश कर रही पुलिस
Thu, 14 Sep 2023 04:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Sep 2023 04:20 PM IST
सार
धौलपुर जिले में बुधवार रात को सदर थाना इलाके में घर में सो रही 25 साल की विवाहिता के साथ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिजनों को साथ लेकर महिला पुलिस थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का आपराधिक प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने अभियोग पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुरेश सांखला, सीओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर में हैवानियत की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन महिला उत्पीड़न के मामलों में इजाफा हो रहा है। ताजा मामला सदर थाना इलाके में घटित हुआ है। बुधवार की रात को घर के अंदर सो रही 25 साल की विवाहिता को पड़ोसी युवक ने बंदूक की नोक पर दबोच लिया। विवाहिता की इज्जत को तार-तार कर हैवान जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
महिला ने घटना से परिजनों को अवगत कराया। बलात्कार की घटना की खबर सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। पीड़ित के पिता ने परिजनों के साथ महिला पुलिस थाने में नामजद आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मामले की जांच कर रहे सिटी सुरेश सांखला ने बताया, सदर थाना इलाके में 25 साल की विवाहिता के साथ हैवानियत की घटना घटित हुई है। उन्होंने बताया, पीड़िता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ बंदूक की नोक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट पर नामजद आरोपी के खिलाफ महिला पुलिस थाने में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो चुका है। पुलिस द्वारा पीड़िता के पर्चा बयान लिए जा रहे हैं। विवाहिता का मेडिकल कराया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम गठित कर संबंधित ठिकानों पर रवाना की है। उन्होंने बताया, आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।