फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan MLA Chandrabhan Singh Akya demand frauds amount less than two lakhs registered cyber police station

Rajasthan: चित्तौड़गढ़ विधायक ने सदन में उठाई मांग, दो लाख से कम राशि के भी फ्रॉड दर्ज हो साइबर थाने में

Thu, 06 Feb 2025 04:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Feb 2025 04:01 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा की कार्यवाही के दौरान चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने एक मांग उठाई है। विधायक ने कहा, दो लाख से कम राशि के फ्रॉड साइबर थाने में दर्ज किए जाएं।

विज्ञापन
Rajasthan MLA Chandrabhan Singh Akya demand frauds amount less than two lakhs registered cyber police station
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बुधवार को विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान साइबर फ्राड में दो लाख से कम राशि के अपराध चित्तौड़गढ़ के साइबर थाने में दर्ज नहीं किए जाने का मुद्दा सदन में उठाया। विधायक आक्या ने गुरुवार को विधानसभा सत्र में प्रश्नकाल के दौरान सदन में बोलते हुए कहा कि उनकी विधानसभा का साइबर ठगी से पीड़ित चित्तौड़गढ़ के साइबर थाने में जाता है तो उसे यह बताया जाता है कि दो लाख या उससे ज्यादा के साइबर फ्राड पर ही उनकी रिपोर्ट साइबर थाने में दर्ज हो पाएगी। कम राशि के फ्राड पर पीड़ित को उसके संबंधित थाने पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करानी होगी।

विज्ञापन


इस वजह से विगत तीन वर्ष में चित्तौड़गढ़ के साइबर थाने में मात्र 36 मुकदमें ही दर्ज हो पाए हैं।विधायक आक्या ने कहा कि अपराध छोटा हो या बड़ा अपराध ही होता है। राशि के आधार पर ऐसा भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। साइबर थाने में अनुभवी अधिकारी और कर्मचारी होते हैं, जो तकनीक से केस को हैंडल कर सकते हैं। पीड़ित के संबंधित पुलिस थाने पर पहले से ही अतिरिक्त भार व जिम्मेदारियां होती हैं। वहां साइबर अपराध का खुलासा करना बेहद मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


विधायक आक्या ने दो लाख रुपये से कम की भी साइबर ठगी के मामले को साइबर थाने में दर्ज किए जाने की बात कही। इस पर प्रदेश सरकार के मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने साइबर थाने में राशि के आधार पर प्रकरण दर्ज नहीं किए जाने को गंभीरता से लेते हुए इस बाबत संबंधित थाने की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed