{"_id":"62aeb3cda9ad65571706249d","slug":"rajasthan-misleading-information-related-to-agniveer-scheme-and-were-trying-to-spread-panic-by-waving-weapons-11-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अग्निवीर योजना से जुड़ी भ्रामक जानकारी और हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कर रहे थे कोशिश, 11 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अग्निवीर योजना से जुड़ी भ्रामक जानकारी और हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कर रहे थे कोशिश, 11 गिरफ्तार
Sun, 19 Jun 2022 10:57 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 19 Jun 2022 10:57 AM IST
सार
राजस्थान के चुरू में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने वाले और हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, एक नाबालिग को पाबंद किया है।
विज्ञापन
अग्निवीर योजना से जुड़ी भ्रामक जानकारी फैलाने वाले 11 युवक गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के चुरू में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के बारे में भ्रामक जानकारी फैलाने वाले और हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले 11 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं, एक नाबालिग को पाबंद किया है।
चूरू एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि सोशल मीडिया पर भ्रामक, जातिगत और धार्मिक पोस्ट करने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आईजी बीकानेर रेंज के निर्देशानुसार रेंज के प्रत्येक जिले की साइबर सेल को निगरानी रखने संबंधित निर्देश दिए गए हैं। जिले की हमीरवास, राजगढ़ और रतनगढ़ पुलिस ने ऐसे ही मामलों में 12 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर एक नाबालिक को पूछताछ के बाद पाबंद कर परिजनों को सौंपा है। सोशल मीडिया पर अग्निपथ योजना के बारे में भ्रामक पोस्ट कर युवाओं को भड़काने के आरोप में हमीरवास पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्रेम जाट (21) निवासी लीलावठी, प्रीतम धाणक (21) निवासी हरपालु ताल और अनिल स्वामी (20) निवासी कांधरण को गिरफ्तार किया है।
एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि अग्नीवीर योजना के विरोध में शनिवार को प्रस्तावित आंदोलन में हिंसात्मक तरीके से भाग लेकर राजद्रोहात्मक टिप्पणी करने के मामले में शुक्रवार को राजगढ़ थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र निवासी पंकज कुमार जाट (20), परमवीर जाट (18), सुनील जाट (19) , शिव कुमार जाट (20) और सत्येंद्र कुमार जाट (24) को शांति भंग में एवं अनिल कुमार (22) निवासी जैतपुरा थाना हमीरवास को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर पाबन्द करवाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रतनगढ़ थाना पुलिस ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर लाइटर नुमा पिस्टल के साथ फोटो वीडियो पोस्ट करने के आरोपी रामनिवास जाट व मनीराम जाट निवासी पाबूसर को गिरफ्तार किया, व गांव के ही एक नाबालिग को डिटेन कर समझाइश के बाद पाबंद कर परिजनों को सौंपा।