{"_id":"5fd83f3a57823600353988c0","slug":"rajasthan-minor-delivers-baby-in-nagaur-four-including-brother-booked-for-misdeed-with-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: रिश्ते पर कलंक, नाबालिग बनी मां, भाई समेत चार ने किया था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: रिश्ते पर कलंक, नाबालिग बनी मां, भाई समेत चार ने किया था दुष्कर्म
Tue, 15 Dec 2020 10:16 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के नागौर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद पता चला कि लड़की के साथ दुष्कर्म हुआ था। घटना सामने आते ही पुलिस सक्रिय हुई और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि आरोपियों में लड़की का भाई भी शामिल है।
विज्ञापन
पादुकलां थाना के स्टेशन हाउस ऑफिसर नरोत्तम सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की उम्र 14 वर्ष है और वह अविवाहित है। मामला तब सामने आया जब लड़की को लेकर परिवार वाले रविवार को अजमेर के एक अस्पताल पहुंचे। यहां लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने नाबालिग के बच्चे को जन्म देने की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की अपने बच्चे के साथ पुलिस और चिकित्सा देखरेख में है। नाबालिग के परिवार के बयानों के आधार पर उसके भाई और तीन अन्य ग्रामीणों को बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों को लेकर बनाए गए पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पीड़िता के परिवार के सदस्यों ने कबूल किया कि उसके भाई और उसी गांव के तीन लोगों ने लड़की के साथ कई बार दुष्कर्म किया था। जब एसएचओ से आरोपियों की उम्र के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि चारों का डीएनए परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद ही उम्र आदि की जानकारी मिल पाएगी।