फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: medical board will decide asaram's illness

आसाराम को झटका, बीमारी के आधार पर नहीं मिली जमानत

Wed, 22 Jun 2016 05:30 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 22 Jun 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan: medical board will decide asaram's illness

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में जेल काट रहे आसाराम को बुधवार को राजस्थान उच्च न्यायालय से कोई राहत नहीं मिली। अदालत के निर्देश पर अब आसाराम की खुद की बताई दर्जनभर बीमारियों का परीक्षण मेडिकल बोर्ड करेगा। बोर्ड को 2 जुलाई को न्यायालय में अपनी रिपोर्ट पेश करनी होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर अदालत आसाराम की जमानत को लेकर कोई फैसला करेगी। मामले की अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


आसाराम की ओर से जमानत को लेकर दायर याचिका में 12 बीमारियों का उल्लेख किया गया है। आसाराम की ओर से उच्चतम न्यायालय के वरीष्ठ अधिवक्ता राजूराम चन्द्र, जोधपुर के अधिवक्ता नीलकमल बोहरा व गोकुलेश बोहरा ने पक्ष रखते हुए आसाराम को त्रिनाड़ी शूल से ग्रस्त बताते हुए अंतरिम जमानत की पैरवी की। 
विज्ञापन


वहीं सरकार की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता विष्णु कच्छवाह और पीड़िता के अधिवक्ता पीसी सोलंकी ने अदालत में कहा कि आसाराम की बीमारियों का परीक्षण मेडिकल बोर्ड से करवाया जाए। सुनवाई के बाद अदालत ने एसएन मेडिकल कॉलेज को निर्देश दिए कि परीक्षण के लिए वह एक मेडिकल बोर्ड का गठन करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल बोर्ड करेगा आसाराम की बीमारियों का परीक्षण

Rajasthan: medical board will decide asaram's illness

अदालत ने निर्देश के अनुसार बोर्ड पांच सदस्यीय होगा, जिसमें न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन और रेडिएशन, आंकोलॉजी विशेषज्ञ को सम्मिलित किया जाएगा। 

डॉ. अरुण कुमार त्यागी के आरोग्यम् आयुर्वेदिक पंचकर्म हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर की ओर से 23 मार्च 2016 की रिपोर्ट के अनुसार आसाराम के शरीर में बारह बीमारियां बताई गई हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार आसाराम को शिरोरूक, हनु भेद, दन्त भेद, चेहरे एवं स्पर्शाह्यता एवं तीव्र वेदना, बोलने और चबाने पर दर्द, कटि पृष्ठ शूल, पाद शूल, जानु शूल, अक्षि कूट शोध, अनिद्रा, लगातार बैठने एवं खड़े रहने पर वेदना और मूत्र प्रवृत्ति बार बार होने की बीमारियों का उल्लेख किया गया है। 

साथ ही त्रिगेमिनल नेरूलिगा व हायपोथायरॉडिस्म का भी उल्लेख है। याचिका में इन बीमारियों के इलाज के लिए केरल स्थित इस आयुर्वेद पंचकर्म को बेहतर स्थान बताया गया है। डॉ. त्यागी की रिपोर्ट को आधार बनाकर आसाराम ने केरल में उपचार के लिए अंतरिम जमानत की अर्जी पेश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed