{"_id":"5ddf6fd28ebc3e5497074373","slug":"rajasthan-jalore-teachers-nagin-dance-in-training-camp-video-viral-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक करने लगे 'नागिन डांस', वीडियो वायरल होने पर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक करने लगे 'नागिन डांस', वीडियो वायरल होने पर निलंबित
Thu, 28 Nov 2019 01:46 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 28 Nov 2019 01:46 PM IST
विज्ञापन
'नागिन डांस' करते शिक्षक और शिक्षिका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के जालोर जिले में शिक्षक और शिक्षिका का ठुमका लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। जिले के सायला उपखंड क्षेत्र में शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा था। प्रशिक्षण शिविर में शिक्षक और शिक्षिका दोनों हिंदी गानों पर नाचते नजर आए। इतना ही नहीं इसी दौरान दोनों 'नागिन डांस' करने लगे। वहीं, साथ खड़े दूसरे शिक्षक इसे देखकर ठहाके लगाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
हालांकि यह घटना 10 दिनों पहले की है, लेकिन इस वीडियो के वायरल होने के बाद बुधवार को शिक्षा विभाग ने इनके खिलाफ कार्रवाई की। शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशिक्षण शिविर के प्रभारी व बिशनगढ़ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
वहीं, इस घटना की जांच की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार शर्मा को सौंपी है। अब जांच के आदेश मिलने के बाद डीईओ शर्मा ने इस मामले को लेकर नीचे के अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन