फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Home Minister Amit Shah will visit Sawai Madhopur on August 26

Rajasthan: गृहमंत्री अमित शाह 26 अगस्त को आएंगे सवाई माधोपुर, गंगापुरसिटी में होगा प्रदेश स्तरीय किसान सम्मेलन

Tue, 22 Aug 2023 12:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 22 Aug 2023 12:14 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के 26 अगस्त के प्रस्तावित गंगापुरसिटी के दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। अमित शाह गंगापुरसिटी में आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय विशाल किसान सहकारिता सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan Home Minister Amit Shah will visit Sawai Madhopur on August 26
अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे की तैयारी को लेकर आज गंगापुरसिटी जिला कलेक्टर डॉ अंजलि राजोरिया और कार्यक्रम के संयोजक टोडाभीम के पूर्व विधायक रमेश मीणा ने सभा स्थल का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक टोडाभीम के पूर्व विधायक रमेश मीणा ने बताया कि प्रदेश में पहली बार सहकारिता किसान सम्मेलन 26 अगस्त को गंगापुरसिटी में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन को संबोधित करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा प्रस्तावित है।
विज्ञापन


साथ ही लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में एक लाख से अधिक किसानों के सम्मिलित होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता गांव गांव जाकर पीले चावल बांट रहे हैंI किसानों से अपील की जा रही है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक शिरकत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed