{"_id":"619b7120810443293c48d4bc","slug":"rajasthan-govt-allocates-portfolios-to-ministers-of-the-rejigged-cabinet-cm-ashok-gehlot-keeps-home-finance-and-it-communication-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: गहलोत कैबिनेट में पोर्टफोलियो का बंटवारा, सीएम ने अपने रखे गृह और वित्त समेत यह अहम विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: गहलोत कैबिनेट में पोर्टफोलियो का बंटवारा, सीएम ने अपने रखे गृह और वित्त समेत यह अहम विभाग
Mon, 22 Nov 2021 03:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 22 Nov 2021 03:59 PM IST
सार
इससे पहले रविवार को गहलोत सरकार के 15 मंत्रियों ने मंत्रीपद की शपथ गली थी। इसके अलावा मंत्रिमंडल में जगह नहीं पाने वाले छह विधायकों को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विस्तार
राजस्थान में गहलोत सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पोर्टफोलियो का बंटवारा भी कर दिया है। इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गृह, वित्त, सूचना प्रोद्योगिकी और संचार विभाग ने अपनेपास रखा है। इससे पहले रविवार को गहलोत सरकार के 15 मंत्रियों ने मंत्रीपद की शपथ गली थी। इसके अलावा मंत्रिमंडल में जगह नहीं पाने वाले छह विधायकों को मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने बीडी कल्ला को शिक्षा विभाग तथा प्रसादीलाल मीणा को स्वास्थ्य विभाग दिया है। शांतिधारीवाल को शहरी विकास-संसदीय कार्य, प्रमोद जैन भाया को खनन, पेट्रोलियम विभाग, लालचंद कटारिया को कृषि विभाग, उदयलाल आंजना को सहकारिता विभाग, प्रतापसिंह खाचरियावास को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, सालेह मोहम्मद को अल्पसंख्यक विभाग विभाग दिया गया है। वहीं, हेमाराम चौधरी को वन एवं पर्यावरण विभाग, महेश जोशी को जलदाय और भूजल विभाग, रामलाल जाट को राजस्व और रमेश मीणा को पंचायती राज विभाग दिया गया है।
विज्ञापन