फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan government promoted 50 IAS, 42 IPS and 20 IFS officers on Thursday

राजस्थान सरकार ने 50 आईएएस, 42 आईपीएस और 20 आईएफएस अधिकारियों को पदोन्नत किया

Fri, 01 Jan 2021 12:39 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Fri, 01 Jan 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rajasthan government promoted 50 IAS, 42 IPS and 20 IFS officers on Thursday
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : ANI

राजस्थान सरकार ने बृहस्पतिवार को एक आदेश जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 50, भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 42 और भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के 20 अधिकारियों को पदोन्नत किया है।

विज्ञापन

कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेशानुसार, सुधांश पंत को भारतीय प्रशासनिक सेवा की सुपर टाईम वेतन श्रृंखला से मुख्य सचिव वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया है। चार अधिकारियों को सुपर टाईम स्केल से ऊपर और 12 अधिकारियों को सेलेक्शन ग्रेड से सुपर टाईम स्केल में पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन

इसी तरह 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा की कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला से चयन वेतन श्रृंखला में, सात अधिकारियों को वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया गया है और 10 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा की वेतन श्रृंखला से वरिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात अधिकारियों- हेमंत कुमार गेरा, नवीन महाजन, गायत्री राठौड, आरूषी ए मलिक, गजानंद शर्मा, राजन विशाल, और अर्चना सिंह को भी पदोन्नत किया गया है। वहीं भारतीय पुलिस सेवा के 42 अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है।


आदेश में कहा गया है कि बिनीता ठाकुर, सचिन मित्तल, संजीव कुमार नर्जरी को भारतीय पुलिस सेवा की महानिरीक्षक पुलिस वेतन श्रृंखला से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वेतन श्रृंखला में, 10 अधिकारियों को उपमहानिरीक्षक से महानिरीक्षक पद पर और सात अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड से उपमहानिरीक्षक, 12 अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड से सलेक्शन ग्रेड में और सात अधिकारियों को वरिष्ठ वेतन श्रृंखला से कनिष्ठ प्रशासनिक वेतन श्रृंखला में, और तीन अधिकारियों को कनिष्ठ वेतन श्रृंखला से वरिष्ठ वेतन श्रृंखला में पदोन्नत किया गया है। इसी तरह 20 भारतीय वन अधिकारियों को भी पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed