फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: gehlot govt 50 percent fare subsidy to pilgrims in Rajasthan roadways buses for lakhi mela

Rajasthan: लक्खी मेलों में श्रद्धालुओं को राहत, सरकार ने रोडवेज बस किराये में दी 50 प्रतिशत की छूट

Sat, 01 Apr 2023 08:16 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: नीरज शर्मा Updated Sat, 01 Apr 2023 08:16 PM IST
सार

राजस्थान सरकार ने प्रदेश के प्रसिद्ध लक्खी मेलों में जाने वाले श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब प्रदेश के 14 जिलों के मेलों में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने पर आधा किराया ही लगेगा। 

विज्ञापन
Rajasthan: gehlot govt 50 percent fare subsidy to pilgrims in Rajasthan roadways buses for lakhi mela
लक्खी मेलों में श्रद्धालुओं को राहत, सरकार ने रोडवेज बस किराये में दी 50 प्रतिशत की छूट - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

लक्खी मेलों में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। सरकार ने निर्णय लिया है कि राज्य के 14 जिलों के मेलों में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम- RSRTC की बसों में यात्रा करने पर श्रद्धालुओं का आधा किराया ही लगेगा। यह रियायती सुविधा 1 अप्रेल, 2023 से लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किराया राशि में 50 प्रतिशत छूट के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
विज्ञापन


रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में मेला अवधि के दौरान किराये में छूट 

राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में मेला अवधि के दौरान किराये में छूट मिलेगी। अजमेर में पुष्कर मेला और दरगाह उर्स, करौली में कैलादेवी मेला, भरतपुर में झील का बाडा, जैसलमेर में श्रीरामदेवरा मेला, सीकर में खाटूश्याम जी, चूरू में सालासर बालाजी, हनुमानगढ़ में गोगामेड़ी, डूंगरपुर में बेणेश्वर धाम, सवाईमाधोपुर में रणथम्भौर गणेश जी, टोंक में डिग्गी कल्याण जी, अलवर में भर्तृहरि/पाण्डूपोल, श्रीगंगानगर में बुडढ़ा जोहड़ गुरूद्वारा, बीकानेर में फाल्गुन (मुकाम), चित्तौड़गढ़ में सांवलिया सेठ-जलझूलनी एकादशी मेलों के लिए छूट का प्रावधान किया गया है। 
विज्ञापन


बजट 2023-24 में छूट के संबंध में घोषणा की थी

मुख्यमंत्री गहलोत ने बजट 2023-24 में छूट के संबंध में घोषणा की गई थी। इस स्वीकृति से राज्य सरकार पर लगभग 12 करोड़ रुपए का वार्षिक वित्तीय भार अनुमानित है। चुनावी साल में इसे धार्मिक श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। मंदिर गुरुद्वारा और दरगाह तीनों तरह के धर्म स्थलों पर जाने वाले श्रद्धालुओं को उसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed