{"_id":"617ddc024e32372c82633bf4","slug":"rajasthan-four-big-cities-of-the-country-delhi-mumbai-bengaluru-jaipur-jaisalmer-flight-will-come","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : देश के चार बड़े शहर दिल्ली-मुंबई-बंगलूरू-जयपुर से जैसलमेर आएगी फ्लाइट, सैलानियों से गुलजार होगा एयरपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : देश के चार बड़े शहर दिल्ली-मुंबई-बंगलूरू-जयपुर से जैसलमेर आएगी फ्लाइट, सैलानियों से गुलजार होगा एयरपोर्ट
Sun, 31 Oct 2021 05:27 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 31 Oct 2021 05:27 AM IST
विज्ञापन
स्पाइस जेट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के समय से बंद पड़ी हुई सेवाएं अब फिर शुरू होने जा रही हैं। जैसलमेर आज से अब देश के चार बड़े शहरों दिल्ली, जयपुर, मुंबई और बंगलूरू से सीधे जोड़ा जाएगा। स्पाइस जेट पहली बार रविवार को भी हवाई सेवाओं का संचालन कर रही है।
विज्ञापन
इससे वीकेंड टूरिज्म को भी काफी फायदा मिलने की उम्मीद है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार से सिविल एयरपोर्ट सैलानियों की चहल-पहल से फिर गुलजार होने जा रहा है। इससे जैसलमेर के पर्यटन से जुड़े लोगों में सबसे ज्यादा खुशी है।
विज्ञापन
देश के चार बड़े शहरों से सीधी कनेक्टिविटी
स्पाइस जेट चार शहरों के लिए सीधी हवाई सेवाओं का संचालन आज से शुरू कर रहा है। पहली फ्लाइट जयपुर से जैसलमेर आएगी। उसके बाद दिल्ली, फिर मुंबई और सबसे आखिरी में बंगलूरू की फ्लाइट जैसलमेर एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। जयपुर से जैसलमेर 90 सीटर विमान होगा, बाकी तीनों शहरों से 180 सीटर विमान उड़ान भरेगा। सारी फ्लाइट कनेक्ट नहीं होकर सीधी होने से जैसलमेर आने वाले और जाने वाले सभी पैसेंजर का काफी समय बचेगा।
विज्ञापन
पहली बार रविवार को भी मिल रही है फ्लाइट
स्पाइस जेट के फ्लाइट शेड्यूल में पहली बार रविरवार को भी फ्लाइट उड़ाने का निर्णय लिया गया है। वीकेंड हॉलीडे प्लान करने वालों को ज्यादा फायदा होने वाला है। अब वे लोग रविवार को भी हवाई सेवाओं का आनंद ले सकेंगे। सबको उम्मीद है कि इस बार सर्दियों में ज्यादा से ज्यादा सैलानी जैसलमेर आएंगे। जैसलमेर के लोगों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि मुंबई, दिल्ली, जयपुर और बंगलूरू से सीधी फ्लाइट है। अब उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक जैसलमेर सभी राज्यों से सीधे तौर पर कनेक्ट हो जाएगा।