फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Former minister Mahipal Maderna died, due to cancer 

Rajasthan News: पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन, भंवरी कांड के थे मुख्य आरोपी 

Sun, 17 Oct 2021 10:07 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Oct 2021 10:07 AM IST
सार

मंत्री रहने के दौरान एएनएम भंवरी देवी के अपहरण और हत्या के मामले में वह करीब दस साल तक जेल में रहे। 

विज्ञापन
Rajasthan: Former minister Mahipal Maderna died, due to cancer 
महिपाल मदेरणा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के पूर्व मंत्री व कांग्रेसी नेता महिपाल मदेरणा का जोधपुर में रविवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। 69 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के परिवार में जोधपुर से जिला प्रमुख उनकी पत्नी लीला मदेरणा व दो बेटियां हैं। एक बेटी दिव्या ओसियां से विधायक हैं। इसी सीट से महिपाल मदेरणा भी दो बार विधायक रह चुके हैं, इससे पहले वे 19 साल तक जोधपुर से जिला प्रमुख रह चुके थे। मदेरणा का शव सुबह 10 बजे उनके पैतृक गांव चाडी लाया जाएगा, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। 

विज्ञापन

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित अन्य नेताओं ने मदेरणा के निधन पर शोक जताया है। गहलोत ने शोक जताते हुए ट्वीट किया, पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे महिपाल मदेरणा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिवारजनों को यह आघात सहने की शक्ति दें तथा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
विज्ञापन


भंवरी देवी कांड के थे मुख्य आरोपी 
महिपाल मदेरणा चर्चित भंवरी देवी कांड के मुख्य आरोपी थी। राजस्थान में जल संसाधन मंत्री रहने के दौरान एएनएम भंवरी देवी के अपहरण व हत्या मामले में आरोपी थी और उन्हें मंत्री पद से हटा दिया गया था। इस मामले में वे दस साल तक जेल में रहे और हाईकोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी। महिलाल मदेरणा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धुर विरोधी भी माना जाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मार्च 1952 को हुआ था जन्म 
राजस्थान की राजनीति के कद्दावर नेता परसराम मदेरणा के पुत्र महिपाल मदेरणा का जन्म पांच पार्च 1952 को हुआ था। 1982 में वह पहली बार जिला प्रमुख बने थे। जस नारायण व्यास विश्वविद्यालय से उन्होंने बीए एलएलबी तक की पढ़ाई की थी। मदेरणा को कानून मामले का जानकार माना जाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed