फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan First Chandipura virus patient found in Shahpura two-year-old girl treatment continues in Ahmedabad

Rajasthan: शाहपुरा में मिला पहला चांदीपुरा वायरस का रोगी, मेडिकल टीम की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में

Thu, 08 Aug 2024 09:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Aug 2024 09:28 PM IST
सार

राजस्थान के शाहपुरा में चांदीपुरा वायरस का रोगी मिला है। फिलहाल, वारयस से पीड़ित दो साल की बच्ची को अहमदाबाद (गुजरात) में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan First Chandipura virus patient found in Shahpura two-year-old girl treatment continues in Ahmedabad
चांदीपुरा वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहपुरा जिले के इटड़िया गांव में चांदीपुरा वायरस का संदिग्ध मामला सामने आया है। दो साल की बालिका इशिका कीर पुत्री हेमराज कीर को बुखार की शिकायत के बाद अहमदाबाद के जोइंडस अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रारंभिक जांच में चांदीपुरा वायरस के लक्षण पाए गए हैं।

विज्ञापन


मासूम इशिका को पहले कोठिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। उसके बाद बुखार में सुधार न होने पर उसे विजयनगर के श्रीनाथ अस्पताल ले जाया गया। जहां स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। इसके बाद उसे भीलवाड़ा के केशव अस्पताल में भेजा गया। जहां संदिग्ध लक्षणों के चलते पांच अगस्त को उसे अहमदाबाद के जोइंडस अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में छह अगस्त को की गई जांचों के बाद रिपोर्ट में चांदीपुरा वायरस होने की आज प्रांरभिक जानकारी सामने आई है।
विज्ञापन


बालिका के पिता हेमराज कीर ने बताया कि अहमदाबाद में चिकित्सकों ने उन्हें सूचित किया है कि इशिका के चांदीपुरा वायरस के प्रारंभिक लक्षण हैं और उसे 48 घंटे के गहन सुपरविजन में रखा जा रहा है। वहां पर इलाज प्रांरभ कर दिया है। वर्तमान में बालिका की हालत गंभीर है और वह बेहोशी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में शाहपुरा के मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. वीडी मीणा ने कहा कि उन्हें अभी तक इस मामले की अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि एक मेडीकल टीम कल सुबह इटडिया गांव व कोठिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजी जाएगी और फिर स्थिति की स्पष्टता के साथ जानकारी प्रदान की जाएगी।

शाहपुरा के ही ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी (बीसीएमओ) डॉ. देवेंद्र शर्मा ने भी इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें भी अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही रिपोर्ट प्राप्त होगी और गांव से विवरण आएगा, स्थिति पर अधिक जानकारी प्रदान की जाएगी। आवश्यकता होने पर घर-घर स्वास्थ्य परीक्षण प्रांरभ किया जाएगा। इस संदिग्ध चांदीपुरा वायरस मामले ने स्थानीय ग्रामीणों में चिंता पैदा कर दी है।

Rajasthan First Chandipura virus patient found in Shahpura two-year-old girl treatment continues in Ahmedabad
लोगों से बात करते हुए अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

इटड़िया गांव में मेडिकल टीम की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में
शाहपुरा के इटड़िया गांव में दो साल की बच्ची में चांदीपुरा वायरस के मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। इस वायरस की पुष्टि के बाद गांव में स्वास्थ्य और सफाई व्यवस्था को लेकर व्यापक प्रयास किए गए हैं।

गांव में मेडिकल टीम ने 302 घरों का सर्वे किया, जिसमें कुल 1,770 लोगों की स्वास्थ्य स्थिति की जांच की गई। सीएमएचओ डॉ. वीडी मीणा के नेतृत्व में इस सर्वे के दौरान, पीड़ित बच्ची के घर पर दो अन्य बच्चों में बुखार के लक्षण पाए गए। इन बच्चों के सैंपल जांच के लिए उदयपुर भेजे गए हैं, जबकि चार अन्य लोगों को पेट दर्द की शिकायत पर दवाइयां दी गई हैं।

शाहपुरा जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने इस स्थिति को देखते हुए जनता से घबराने की बजाय सफाई पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और गांव में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सीएमएचओ डॉ. वीडी मीणा ने बताया कि इटड़िया में चांदीपुरा वायरस की उत्पत्ति की संभावना बाहरी स्रोत से कम है। गांव के पास स्थित पशु बाड़े में गंदगी और गोबर के कारण विशेष प्रकार की मक्खियां उत्पन्न हो सकती हैं, जो वायरस के फैलने का कारण हो सकती हैं। इस क्षेत्र में सफाई और कीटनाशक का छिड़काव किया गया है।

मेडिकल सर्वे का कार्य अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा, जिसमें पहले सात दिन तक सतर्कता से निगरानी की जाएगी और इसके बाद भी स्थिति का जायजा लिया जाएगा। डॉ. मीणा ने यह भी बताया कि आसपास के गांवों में भी सर्वे किया जाएगा और हेल्पलाइन शुरू की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के एमडी, आईएएस डॉ. जितेंद्र सोनी और शाहपुरा के विधायक लालाराम बैरवा ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। डॉ. सोनी ने गांव में जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने का सुझाव दिया है।

मासूम बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और अहमदाबाद में उसका इलाज जारी है। बच्ची के पिता हेमराज ने बताया कि इलाज पर अब तक सात लाख रुपये खर्च हो चुके हैं। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता की अपील की है। जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत ने स्थिति की लगातार निगरानी की बात कही और यह सुनिश्चित किया कि प्रशासन किसी भी स्थिति में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों की जांच की गई है और दोनों बच्चों के स्वस्थ होने की पुष्टि की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed