{"_id":"655b9337d75257bcf2076b2c","slug":"rajasthan-elections-2023-in-amer-yogi-adityanath-told-congress-party-the-problem-of-the-country-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Elections 2023: योगी बोले- पूरे देश की समस्या है कांग्रेस, 5 साल में बीमारू प्रदेश बन गया राजस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Elections 2023: योगी बोले- पूरे देश की समस्या है कांग्रेस, 5 साल में बीमारू प्रदेश बन गया राजस्थान
Mon, 20 Nov 2023 10:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:41 PM IST
सार
योगी ने कहा कि यूपी में भाजपा के आने से पहले आए दिन दंगा होता था। यहां भी वही हाल है। राजस्थान में पांच साल में खनन, भू माफिया, जंगल माफिया, गौ माफिया पनपे। यहां पेपर लीक होता है और नकल माफिया पनपता है।
विज्ञापन
आमेर में जनसभा करते योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी राजस्थान ही नहीं बल्कि पूरे देश की समस्या है और इस समस्या का समाधान भाजपा ही है। ये कांग्रेस के लोग अब तक राम और कृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाते रहे और अब चुनाव सामने देख इनको राम भगवान याद आ रहे हैं। इन लोगों ने सनातन के अस्तित्व पर सवाल उठाए हैं, ऐसे में अब मतदान के दिन कांग्रेस के अस्तित्व पर सवाल उठाने का मौका है। यह बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सोमवार को आमेर विधानसभा में आयाजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
पहले पर्यटन के सबसे बडे़ केंद्र के रूप में स्थापित था राजस्थान
उन्होंने कहा कि राजस्थान पिछले पांच वर्षों में अपराध, अराजकता, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, गौकशी, महिला उत्पीड़न और साइबर अपराध में नंबर वन बन गया है। इस राजस्थान को भाजपा ने देश के पर्यटन के सबसे बडे़ केंद्र के रूप में स्थापित ने किया था। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश को विकास की नई उचाइयों पर लाने का प्रयास किया गया था और हर गांव, हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान तक पहुंचाने के लिए बडे़ कार्यक्रम और योजनाएं बनाई गई थीं, लेकिन अब बीते पांच साल में राजस्थान बीमारू प्रदेश बनकर रह गया है।
विज्ञापन
भारत दूनिया की बड़ी ताकत बन रहा है
आमेर विधानसभा क्षेत्र में गरजते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक तरफ नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत दूनिया की बड़ी ताकत बन रहा है। भारत की वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठा बढ़ रही है, सम्मान बढ़ रहा है। मोदी को विदेशों में मिलने वाला सम्मान भारत की 142 करोड़ जनता का सम्मान है। आज कोई दुश्मन भारत की ओर नहीं देख सकता। भारत के जवान दुश्मन के घर में घुसकर मार सकते हैं। वहीं, देश में सबसे बड़ी समस्याओं की जननी भी कांग्रेस ही है। कांग्रेस ने ही आतंकवाद की समस्या पैदा की थी और पीएम मोदी के नेतृत्व में कश्मीर में 370 समाप्त कर आतंकवाद की समस्या समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
देश के संसाधनों पर पहला हक गांव, गरीब, किसान और नौजवान का
कांग्रेस जब केंद्र में सत्ता में थी तो इनके लोग कहते थे कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है, लेकिन पीएम मोदी ने कहा कि नहीं, देश के संसाधनों पर पहला हक गांव, गरीब, किसान और नौजवान का है। इस दौरान उन्होंने आह्वान किया कि जिस प्रकार पांच वर्ष पहले जिस प्रकार जनता ने सतीश पूनिया को विजयी बनाया था उसी प्रकार इस बार भी आमेर में ही कमल खिलाएं।
विपक्ष में रहते हुए जो कर सकते थे वो किया
आमेर में सतिश पूनिया ने विपक्ष में रहते हुए जो कर सकते थे, वो कार्य किया। राजस्थान में 5 साल में खनन, भू माफिया, जंगल माफिया, गौ माफिया पनपे। यहां पेपर लीक होता है और नकल माफिया पनपता है। यूपी में भाजपा आने से पहले आए दिन दंगा होता था, लेकिन डबल इंजन सरकार आने के बाद कांवड़ यात्रा में 4 करोड़ लोग शामिल हुए, लेकिन कोई तिनका भी नहीं हिला। यूपी में सुरक्षा और आस्था का सम्मान हो रहा है, इसीलिए अब हम यूपी से राजस्थान आए है।
राजस्थान की सरकार कुर्सी बचाने में लगी हुई है
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया ने कहा कि 20 सालों बाद आमेर की धरती पर कमल खिला था। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में हम सब ने 1500 करोड़ की लागत से आमेर की दशा और दिशा बदली थी। आपके वोट से ही मुझे भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका मिला था। राजस्थान की सरकार कुर्सी बचाने में लगी हुई थी। सरकार के काले कारनामे उजागर करने पर पिछले पांच साल में उन्हें 7 बार जेल भेजा गया, 2 बार पुलिस की लाठियों से पिटवाया गया लेकिन यह सब उनका हौंसला नहीं डिगा पाए। इस दौरान मंच पर जयपुर महापौर सौम्या गुर्जर, जिला प्रमुख रमा चौपडा, हरदेव यादव सहित कई नेतागण मौजूद रहे।