फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Elections 2023: Four filed nominations for assembly elections from Dholpur district.

Rajasthan Election 2023: धौलपुर में एक साथ चार ने किया नामांकन दाखिल, जीजा-साली के बीच कूदे रितेश शर्मा

Fri, 03 Nov 2023 02:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Nov 2023 02:39 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की टिकट पर गफलत बनी हुई है। पांचवीं सूची में भी लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा का नाम नहीं आया है।

विज्ञापन
Rajasthan Elections 2023: Four filed nominations for assembly elections from Dholpur district.
नामांकन दाखिल करते प्रत्याशी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

धौलपुर जिले में विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को चार नामांकन दाखिल किए गए हैं। धौलपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा एवं बहुजन समाज पार्टी के रितेश शर्मा ने नामांकन दाखिल किया। वहीं, बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कांग्रेस एवं एक आवेदन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष दाखिल किया है। बाड़ी विधानसभा क्षेत्र से आरएलपी की दावेदार रंभो देवी गुर्जर ने भी नामांकन दाखिल किया है।

विज्ञापन


वर्तमान समय में जिले की सियासत में बाड़ी विधानसभा क्षेत्र की सीट सबसे अधिक राजनीतिक चर्चा का विषय बन गई है। वर्तमान विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की टिकट पर गफलत बनी हुई है। पांचवीं सूची में भी लगातार तीन बार चुनाव जीत चुके विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा का नाम नहीं आने से उनके समर्थकों में हताशा देखी जा रही है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया के माध्यम से गिर्राज सिंह मलिंगा की बीजेपी में शामिल होने की खबरें तेजी से वायरल हो रही थीं, लेकिन गिर्राज सिंह मलिंगा ने फेसबुक एवं ट्विटर पर पोस्ट कर बीजेपी में शामिल होने की खबरों का खंडन कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन दाखिल करते समय गिर्राज सिंह मलिंगा ने मीडिया से रूबरू होकर कांग्रेस से टिकट मिलने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने टिकट को लेकर उन्हें आस्वस्थ किया है। मलिंगा ने बताया पार्टी के द्वारा उनको ही टिकट का सिंबल दिया जाएगा।


धौलपुर से डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा एवं रितेश शर्मा ने भरा पर्चा
धौलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा से डॉक्टर शिवचरण कुशवाहा एवं बहुजन समाज पार्टी से पूर्व सभापति रितेश शर्मा ने नामांकन दाखिल किया है। धौलपुर सीट जिले की सियासत में सबसे हॉट बन गई है। जीजा डॉक्टर शिवचरण कुशवाह एवं साली शोभा रानी कुशवाहा की टक्कर के बीच बहुजन समाज पार्टी के रितेश शर्मा ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed