{"_id":"5bd68cd2bdec226991725af7","slug":"rajasthan-elections-2018-bjp-minister-dhan-singh-rawat-controversial-remark-ask-hindus-to-vote-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव 2018: विवादित बयान देकर फंसे भाजपा के मंत्री धन सिंह रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव 2018: विवादित बयान देकर फंसे भाजपा के मंत्री धन सिंह रावत
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 29 Oct 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
धन सिंह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में धर्म के आधार पर वोट मांग कर चर्चा में रहे राजस्थान सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज राज्य मंत्री धनसिंह रावत आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में फंस गए हैं। रावत ने बांसवाड़ा की सभा में कांग्रेस को मुसलमानों की और भाजपा को हिन्दुओं की पार्टी बताया था और हिन्दुओं से सनातन धर्म की रक्षा के लिए भाजपा के समर्थन में प्रचंड मतदान करने की अपील की थी।
राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी आनंद कुमार के निर्देश पर बांसवाड़ा के निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज करवा दी। इससे पूर्व बासंवाड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी ने रावत को नोटिस देकर जवाब तलाब किया था। लेकिन रावत ने कोई जवाब नहीं देने पर ये मामला दर्ज करवाया गया है।
मंत्री धन सिंह ने शुक्रवार 26 तारीख को दिया बयान सामने आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक धन सिंह ने एक चुनावी सभा में कहा, "राजस्थान में जितने भी हिंदू हैं उन सभी हिंदुओं को एकजुट बीजेपी को वोट देना है। अगर कांग्रेस के साथ जुड़ कर सारे मुस्लिम मतदान कर सकते हैं तो सारे हिंदू बीजेपी के साथ जा सकते हैं और प्रचंड बहुमत से बीजेपी को जिता सकते हैं।"
विज्ञापन
यह पहली बार नहीं है जब धन सिंह रावत ने विवादित बयान दिया हो। पिछले साल नवंबर के महीने में उन्होंने बांसवाड़ा में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक में अधिकारी को मुर्गा बनाने की चेतावनी दी। उससे पहले उन्होंने जिला परिषद की साधरण बैठक में विकास अधिकारियों के लिए कहा था कि ये अरबी घोड़े हैं इन्हें चाबुक मारो।

Rajasthan mein jitne bhi Hindu hain un sabhi Hinduon ko ekjut BJP ko vote dena hai. Agar Congress ke saath judd kar saare Muslim matdaan kar sakte hain toh saare Hindu BJP ke saath ja sakte hain aur prachand bahumat se BJP ko jita sakte hain: Rajasthan Minister Dhan Singh (26.10) pic.twitter.com/Cb3ROIOskE
— ANI (@ANI) October 29, 2018
कुछ महीनों पहले धन सिंह रावत तब सुर्खियों में आए थे जब उनके बेटे राजा का बीच सड़क में खुलेआम एक कार सवार को बेरहमी से पीटने का वीडियो वायरल हुआ था। प्रशासन की ओर से मामले में ढिलाई बरतने पर काफी किरकिरी हुई थी।