फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan election: people in rajasthan start their morning with light breakfast like dal pakwan dish

Rajasthan election: दाल पकवान से होती है सुबह की शुरुआत, हल्के नाश्ते में यह है यहां के लोगों की पहली पसंद

Tue, 21 Nov 2023 12:31 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, जैसलमेर
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 21 Nov 2023 12:31 PM IST
सार

जैसलमेर की एक चौराहे पर दाल पकवान बना रहे जितेंद्र नाथ ने बताया कि सुबह के नाश्ते में यह दाल पकवान यहां के लोगों की पहली पसंद होती है। आने वाले पर्यटक भी इसे खूब पसंद करते हैं...

विज्ञापन
Rajasthan election: people in rajasthan start their morning with light breakfast like dal pakwan dish
Rajasthan election: Jaisalmer - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजस्थान में सुबह के नाश्ते में 'दाल पकवान' खूब पसंद की जाती है। मैदे को गूंथकर इससे बड़ी-बड़ी पूरियां तैयार कर ली जाती हैं। इसे तेल या घी में तल लिया जाता है। इन पूरियों पर मूंग की गाढ़ी दाल डाली जाती है। इसके बाद एक विशेष प्रकार की चटनी, जिसे लहसुन से बनाया जाता है, इस पर डाली जाती है। प्याज, टमाटर, मूली और नींबू को इस पर निचोड़कर इसे लोगों को परोसा जाता है।

विज्ञापन

जैसलमेर की एक चौराहे पर दाल पकवान बना रहे जितेंद्र नाथ ने बताया कि सुबह के नाश्ते में यह दाल पकवान यहां के लोगों की पहली पसंद होती है। आने वाले पर्यटक भी इसे खूब पसंद करते हैं। पंजाब में बेहद लोकप्रिय छोले-भटूरे की तर्ज पर यह बनाया जाता है, लेकिन छोले की तरह भारी सब्जी न होने के कारण इसे पचाने में आसानी रहती है। यह खाने में हल्का होता है और पचाने में भी आसान रहता है। जैन समुदाय के जो लोग लहसुन प्याज नहीं खाते हैं, उनके लिए एक विशेष प्रकार की चटनी डाली जाती है, जिससे इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed