फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Social Media Trends Ahead of Assembly Polling in Rajasthan Congress vs BJP Win Seats

Rajasthan: मतदान से पहले सोशल मीडिया पर छाया चुनाव, ट्विटरिया ट्रेंड में कांग्रेस को राहत, BJP के मुद्दे हावी

Fri, 24 Nov 2023 04:56 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 24 Nov 2023 04:56 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव का रंग सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है। ट्विटरिया ट्रेंड में कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया जा रहा है तो BJP द्वारा उठाए गए मुद्दे भी हावी दिखाई दे रहे हैं। जानें, क्या ट्रेंड कर रहा।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Social Media Trends Ahead of Assembly Polling in Rajasthan Congress vs BJP Win Seats
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कल शनिवार को मतदान होना है। राजनीतिक दल अपने पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कराने की रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। वहीं, दूसरी तरफ ट्विटर (एक्स) पर भी चुनावी माहौल नजर आ रहा है। राजस्थान चुनाव को लेकर ट्विटर कई ट्रेंड चल रहे हैं। दलितों की दोषी कांग्रेस पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, कन्हैयालाल और कांग्रेस सरकार ट्रेंड भी देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन


ट्विटर पर हो रहा ये ट्रेंड
राजस्थान चुनाव से जुड़े हिंदी इंग्लिश में सात ट्रेंड ट्विटर पर चल रहे हैं। इनमें भाजपा के मुद्दे शामिल हैं तो कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया जा रहा है। ये हो रहा ट्रेंड...

विज्ञापन
  • #दलितों_की_दोषी_कांग्रेस
  • Kanhiya Lal
  • #राजस्थान_में_कांग्रेस156पार
  • Paper Chor Mafia Congress
  • कन्हैया लाल
  • Congress Sarkar   
  • #रीट_की_चीटर_कांग्रेस 


कल मतदाता चुनेंगे नई सरकार
प्रदेश के 5.29 करोड़ मतदाता मतदान कर नई सरकार को चुनेंगे। इनमें से 2.74 करोड़ पुरुष और 2.53 करोड़ महिलाएं शामिल हैं। वहीं, थर्ड जेंडर के 624 मतदाता हैं। 18-19 साल के 22.71 लाख वोटर समेत 51.42 लाख मतदाता पहली बार इस चुनाव में वोट करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में 200 सीटें फिर 199 पर मतदान क्यों?
राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं, लेकिन कल शनिवार को 199 पर ही वोटिंग होगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि,  करणपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी गुरमीतसिंह कुन्नर का निधन हो गया था। जिसके बाद इस सीट पर चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर दिया गया था। बतादें कि इससे पहले के दो चुनाव में भी राजस्थान में 199 सीटों पर ही वोटिंग हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed