{"_id":"655e4470515857fce10fde52","slug":"rajasthan-election-2023-satta-ka-sangram-program-will-be-held-in-churu-tomorrow-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम आज चूरू में, सवालों के जवाब देंगे नेतागण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम आज चूरू में, सवालों के जवाब देंगे नेतागण
Wed, 22 Nov 2023 11:42 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 22 Nov 2023 11:42 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान के अलवर जिले से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अब गुरुवार (23 नवंबर) को चूरू पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं, युवाओं और महिलाओं की राय लेने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' गुरुवार को चूरू पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे को जानने के बाद नेताओं के जवाबों को भी तौला जाएगा।
विज्ञापन
23 नवंबर को सुबह 'चाय पर चर्चा' चूरू में होगी। अमर उजाला राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर कार्यक्रम का लाइव टेलीकॉस्ट होगा। सत्ता का संग्राम कार्यक्रम में युवाओं से उनके चुनावी मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, महिला वोटरों के साथ चर्चा कर ये जानने का प्रयास किया जाएगा कि वे किस मुद्दे पर वोट करेंगीं। शाम को जनता के इन्हीं सवालों और मुद्दों को लेकर नेताओं से सवाल-जवाब किए जाएंगे।
विज्ञापन
'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं आप भी
'अमर उजाला' के इस मंच से आप भी जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं।
विज्ञापन