फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Rajnath Singh addressed meeting in Rajsamand Deepti Maheshwari

Rajasthan Election 2023: राजनाथ बोले- यहां सांप्रदायिक तत्व तांडव मचा रहे, UP में इधर-उधर किया तो जय श्री राम

Fri, 03 Nov 2023 03:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 03 Nov 2023 03:27 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी दीप्ती माहेश्वरी की नामांकन सभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और मुख्यमंत्री गहलोत पर जमकर हमला बोला। जानिए उन्होंने क्या कहा?  

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Rajnath Singh addressed meeting in Rajsamand Deepti Maheshwari
राजनाथ सिंह ने सभा को किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के स्टार प्रचारक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को राजसमंद में भाजपा प्रत्याशी दीप्ती माहेश्वरी की नामांकन सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की गहलोत सरकार और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। राजनाथ ने कहा- जनता का नेताओं पर भरोसा खत्म हो रहा है। ऐसा इसलिए हुआ क्यों नेताओं की कथनी और करनी में अंतर है। विश्वास पर आए इस संकट को कांग्रेस ने और गहरा किया है। इसके अलावा भी राजनाथ सिंह ने तुष्टीकरण, महिला सुरक्षा, भ्रष्टाचार समेत अन्य मुद्दों पर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। अब विस्तार से जानिए क्या बोल राजनाथ सिंह...?

विज्ञापन


विज्ञापन


क्या बोले राजनाथ सिंह?
राजनाथ सिंह ने कहा- राजस्थान में सांप्रदायिक तत्व तांडव मचा रहे हैं, और आप सो रहे हैं। यूपी में देखिए, किसी ने जरा भी इधर-उधर करने की कोशिश की और जय श्री राम। हिंदू मुस्लिम, जाति-पंथ और मजहब की राजनीति नहीं होनी चाहिए। तुष्टीकरण की राजनीति भी नहीं होनी चाहिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में संप्रदाय विशेष के युवक की सड़क हादसे में विवाद के बाद हत्या हो जाती है। तो उसे 50 लाख का मुआवजा और डेयरी बूथ दे दिया जाता है। अगर, आप उसे देते हैं तो चित्तौड़गढ़ के सोनी और भीलवाड़ा के तापड़िया को भी तो मिलना चाहिए। लेकिन, इनकी बात पर आपकी जुबान पर दही जम जाता है।

महिला सुरक्षा को लेकर राजनाथ ने कहा- प्रदेश में कांग्रेस की विधायक ही सुरक्षित नहीं है। दिव्या मदेरणा खुद कहती हैं कि वे सुरक्षित नहीं हैं। जब सत्ताधारी दल की विधायक को ही डर लगता है तो प्रदेश की बहू-बेटियों का क्या होगा। गहलोतजी इस पर आपकी जुबान क्यों नहीं खुलती है। 


राजनाथ ने कहा- कांग्रेस ने कितने वादे पूरे किए ये आप जानते हैं। नेता, संगठन या सरकार, ऐसी होनी चाहिए कि जो कहे उसे पूरा करे। उसके कहने और करने में फर्क नहीं होना चाहिए। पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा ने इसे चुनौती के तौर पर लिया है। उन्होंने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान मैं भाजपा का अध्यक्ष था। उस समय घोषणा पत्र बना तो मोदीजी ने कहा कि इसमें वे ही वादे करें, जो पूरे होने चाहिए। हमारी कथनी और करनी में फर्क नहीं होना चाहिए। हमें वैसा ही किया और आगे भी करेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed