{"_id":"653116d7a19863614d0eb324","slug":"rajasthan-election-2023-officials-stopped-mahesh-joshi-from-laying-foundation-stone-of-ropeway-in-jaiipur-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Polls 2023: रोप-वे का भूमिपूजन करने से पहले अधिकारियों ने मंत्री को रोका, संतों ने किया, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Polls 2023: रोप-वे का भूमिपूजन करने से पहले अधिकारियों ने मंत्री को रोका, संतों ने किया, जानें मामला
Thu, 19 Oct 2023 05:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 19 Oct 2023 05:15 PM IST
सार
Rajasthan Polls 2023: शिलान्यास विवाद को लेकर मंत्री महेश जोशी ने कहा कि रोप-वे के लिए एक कंपनी आगे आई थी। कंपनी और लोगों की इच्छा थी कि मैं इसका शिलान्यास करूं। लेकिन, एक पार्टी के लोग ऐसे हैं जो खुद तो कुछ करते नहीं और अगर कोई दूसरा काम करता है तो उन्हें भी रोकते हैं।
विज्ञापन
मंदिर के बाहर खड़े मंत्री महेश जोशी, साधु-संतों ने किया भूमिभूजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर के प्राचीन गढ़ गणेश मंदिर तक बनाए जाने वाले रोप-वे का शिलान्यास कार्यक्रम विवादों में आ गया है। शिलान्यास करने पहुंचे मंत्री महेश जोशी को अधिकारियों ने रोक दिया। जिसके बाद साधु-संतों ने भूमिपूजन किया। भूमिपूजन के लिए लगाए गए टेंट को भी पुलिस ने हटवा दिया। ये सब इसलिए किया गया क्योंकि, आचार संहिता में इस तरह के कार्यक्रम नहीं किए जा सकते। गुरुवार सुबह अखबारों में विज्ञापन जारी होने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने इसे लेकर नोटिस भी जारी किया था।
विवाद पर क्या बोले महेश जोशी
मंदिर पहुंचे मंत्री महेश जोशी ने कहा कि रोप-वे के लिए एक कंपनी आगे आई थी। कंपनी और लोगों की इच्छा थी कि मैं इसका शिलान्यास करूं। लेकिन, एक पार्टी के लोग ऐसे हैं जो खुद तो कुछ करते नहीं और अगर कोई दूसरा काम करता है तो उन्हें भी रोकते हैं। आज तक कितने जनप्रतिनिधियों ने गोविंद देव जी मंदिर में सेवा की है? मैं पहला जनप्रतिनिधि हूं, जिसने मंदिर में सेवा करने की कोशिश की है। लेकिन, इस कार्यक्रम से राजनैतिक लाभ उठाने की शिकायत चुनाव आयोग में की गई। मैं कानून पंसद आदमी हूं और कानून का पालन करता हूं। इलेक्शन कमीशन यदि कोई नोटिस देता है तो मैं अपनी बात जरूर रखूंगा। मुझे खुशी है कि रोप-वे का शिलान्यास हो गया है।
करीब 350 मीटर है रोप-वे की लंबाई
गढ़ गणेश मंदिर के महंत प्रदीप औदीच्य ने बताया कि भूमि पूजन के साथ ही रोप-वे का निर्माण कार्य शुरू हो रहा है। करीब दो वर्ष के समय में बनकर तैयार होने वाले इस रोप-वे की लंबाई करीब 350 मीटर होगी। इसके माध्यम से गणेश भगवान के भक्त करीब 3 मिनट में ही गढ़ गणेशजी मंदिर तक पहुंच सकेंगे। रोप-वे की सुविधा शुरू होने के बाद भक्तों को मंदिर तक पहुंचने के लिए 350 से ज्यादा सीढ़ियां नहीं चढ़नी पड़ेंगी।
विज्ञापन
रोप-वे की खास बातें

- करीब 9 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा सबसे बड़ा आटोमैटिक रोप-वे।
- करीब 350 मीटर की होगी दूरी।
- 2 वर्ष में पूरा होगा काम।
- ब्रह्मपुरी स्थित नहर के गणेश जी के मंदिर से लेकर गढ़ गणेश मंदिर तक।
- एक घंटे में करीब 500 यात्री कर पाएंगे सफर।
- 6 ट्रॉलियों के जरिए करीब 3 मिनट में तय होगी दूरी।
- गढ़ गणेश मंदिर पहुंचने में लगने वाले समय की होगी बचत।
- सामोद वीर हनुमान जी, खोले के हनुमान जी के बाद शहर का तीसरा रोप-वे।