फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 Nimbahera assembly seat where the number of women voters is more than men

Rajasthan Election 2023: प्रदेश की वो विधानसभा सीट जहां पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता, यहां भी अंतर काफी कम

Fri, 20 Oct 2023 07:01 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 20 Oct 2023 07:01 AM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान की निंबाहेड़ा विधानसभा सीट पर पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता हैं। वहीं, चार अन्य सीटों पर भी दोनों के बीच अंतर काफी कम हैं। जानिए, कौन सी हैं वो सीटें। 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 Nimbahera assembly seat where the number of women voters is more than men
राजस्थान विधानसभा चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में 5.26 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 2.51 करोड़ महिलाएं और 2.73 करोड़ से अधिक पुरुष हैं। थर्ड जेंडर मतदाता 606 है। 22 लाख 20 हजार से अधिक युवा वोटर 2023 के चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। प्रदेश की 200 विधानसभाओं सीटों पर औसतन पांच से 14 हजार नए वोटर हर जुड़े हैं।

विज्ञापन


इसी तरह प्रदेश की निंबाहेड़ा एकमात्र ऐसी विधानसभा सीट है जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 275328 है। इनमें से 137733 महिला और 137591 पुरुष मतदाता हैं यानी 142 महिला वोटर ज्यादा है। वहीं, चार थर्ड जेंडर वोटर भी हैं।
विज्ञापन




यहां महिला और पुरुष वोटर में अंतर काफी कम
चार विधानसभा सीटें ऐंसी हैं, जहां पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में अंतर 800 से भी कम हैं। अजमेर दक्षिण विधानसभा सीट पर 10 हजार 624 पुरुष  और 104557 महिला वोटर हैं, यानी अंतर सिर्फ 67 मतदाताओं का है। इसी तरह कपासन में पुरुष 134736 और 134604 महिला मतदाता हैं, यहां दोनों के बीच का अंतर 132 है। प्रतापगढ़ में 128729 पुरुष और 128308 महिला मतदाता हैं, यहां ये अंतर 421 है। वहीं, बांसवाड़ा में 140440 महिला और 139712 पुरुष मतदाता है, यानी अंतर 728 वोटर का है।  
विज्ञापन
विज्ञापन




5.61 लाख स्पेशल वोटर  
इसी तरह, कुल 5.61 लाख विशेष योग्य लोग मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हुए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर लिस्ट में रजिस्टर्ड इन मतदाताओं को चुनाव के समय डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा का विकल्प प्रदान किया गया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed