फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 More than 5.26 crore voters in Rajasthan increase of 48.91 lakh compared to 2018

Rajasthan Election 2023: प्रदेश में 5.26 करोड़ से ज्यादा वोटर, 48.91 लाख बढ़े, जानें कितनी महिलाएं और बुजुर्ग

Wed, 04 Oct 2023 08:05 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 04 Oct 2023 08:05 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। इससे पहले 2018  के विधानसभा चुनाव में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। पांच साल में प्रदेश में 48 लाख 91 हजार 545 मतदाता बढ़े हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 More than 5.26 crore voters in Rajasthan increase of 48.91 lakh compared to 2018
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। प्रदेश के सभी 200 विधानसभा सीटों के मतदाताओं के फोटोयुक्त वोटर कार्ड निर्वाचन विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर उपलब्ध है। मतदाता सूची के अंतिम पुनरीक्षण के दौरान 6 लाख 96 हजार 424 मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हुई है। अंतिम सूची के अनुसार प्रदेश में 5 करोड़ 26 लाख 80 हजार 545 मतदाता पंजीकृत किए गए हैं। इनमें से 2 करोड़ 73 लाख 58 हजार 627 पुरूष और 2 करोड़ 51 लाख 79 हजार 422 महिला मतदाता शामिल हैं।  इससे पहले 2018  के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार महिलाएं और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला वोटर शामिल थे। इस लिहाज से देखें को प्रदेश में 48 लाख 91 हजार 545 मतदाताओं की संख्या में इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन

 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में 1.27 फीसदी के साथ 6 लाख 96 हजार 424 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। मतदाता सूची में 80 साल से अधिक आयु के 11.78 लाख मतदाता और 100 वर्ष से अधिक आयु के 17241 मतदाता पंजीकृत हैं। 5.61 लाख विशेष योग्यजन मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। भारत निर्वाचन आयोग इन मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी जाएगी।  
विज्ञापन


32247 नवविवाहित महिलाओं के नाम सूची में जुड़े 32 हजार 247 नवविवाहित महिलाओं को मतदाता सूची में जोड़ा गया है। इसी प्रकार 606 ट्रांसजेंडर और 77 हजार 343 पीवीटीजी मतदाता भी पंजीकृत है। प्रदेश के मतदान केंद्र की बात करें तो 601 मतदान केंद्र नए बनाए गए हैं और 32 मतदान केंद्रों का समायोजन किया गया है। 569 मतदान केंद्र बढ़ाए गए हैं। मतदान केंद्र की संख्या 51 हजार 187 से बढ़कर 51 हजार 756 हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed