{"_id":"655a16bf3cac4b7b2e07e220","slug":"rajasthan-election-2023-more-than-15-thousand-complaints-of-violation-of-code-of-conduct-on-c-vigil-app-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Poll: सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का आंकड़ा 15 हजार के पार, जयपुर में सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Poll: सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की शिकायतों का आंकड़ा 15 हजार के पार, जयपुर में सबसे ज्यादा
Sun, 19 Nov 2023 07:37 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 19 Nov 2023 07:37 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में सी विजिल एप पर आचार संहिता के उल्लंघन की अब तक 15,222 शिकायतें की गईं। इनमें से 5,757 शिकायतें सही पाई गईं थीं। शिकायत के मामले में जयपुर पहले नंबर पर है।
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के बीच राजस्थान में सी-विजिल एप पर आचार संहिता उल्लंघन की अब तक 15 हजार से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आचार संहिता उल्लंघन की जो भी शिकायतें सी-विजिल एप पर मिल रही हैं, उन पर यथासभंव सौ मिनट की तय समयसीमा में ही कार्रवाई कर उनका निस्ताण किया जा रहा है।
विज्ञापन
सी विजिल के माध्यम से रविवार तक कुल 15,222 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से सही पाई गई 5,757 शिकायतों में अधिकांश का निराकरण कर दिया गया है। बाकी बचीं 8 शिकायतों पर जांच कर कार्रवाई की जा रही है। जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2310 शिकायतें मिली हैं। इनमें से सही पाई गईं 908 शिकायतों में से अधिकांश का निराकरण कर दिया है। शेष बचीं 2 शिकायतों पर जांच और निर्णय की कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह टोंक में 1334 में शिकायतों में से 817 शिकायतें सही पाई गईं हैं। इन सभी का निस्तारण कर दिय गया। कोट में 1303 में से 751 शिकायतें सही पाई गईं। अलवर में 1214 में से सहीं पाई गईं 161 शिकायतें का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित कराने के लिए निर्वाचन विभाग के स्तर पर हर मुमकिन प्रयास किए जा रहे हैं। सी- विजिल एप के माध्यम से निगरानी कार्य में नागरिकों की सहभागिता भी बढ़ी है। उन्होंने बताया कि आम नागरिक मौके से शिकायतों के फोटो और वीडियो आदि साक्ष्य भेजकर सी-विजिल एप्लीकेशन के माध्यम से शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन