फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023, Election 2023, rajasthan BJP candidate list, BJP candidate list, Rajasthan News,

Rajasthan BJP List: आखिरी सूची में तीन नाम, भाजपा विरोधी रहे मलिंगा को भी टिकट, सभी 200 सीटों पर प्रत्याशी तय

Sun, 05 Nov 2023 11:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 05 Nov 2023 11:59 PM IST
सार

Rajasthan BJP Candidates  List: भाजपा ने देर रात राजस्थान में तीन सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान कर दिया। इसी के साथ प्रदेश की सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार तय हो गए हैं। देखिए, किसे कहां से टिकट दिया गया है? 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023, Election 2023, rajasthan BJP candidate list, BJP candidate list, Rajasthan News,
दिन में भाजपा में शामिल हुए मलिंगा को देर रात बाड़ी से मिला टिकट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने आखिरी सूची जारी कर दी है। इसमें बाकी बचीं तीन सीटों पर उम्मीदारों के नामों का एलान किया गया है। भाजपा ने बाड़ी से गिर्राज सिंह मलिंगा, बाड़मेर से दीपक कड़वासरा और पचपदरा से अरुण अमराराम चौधरी को टिकट दिया गया है। मलिंगा रविवार दोपहर को ही भाजपा में शामिल हुए थे। देर रात उन्हें टिकट दे दिया गया। हालांकि, दिन में ही उनकी टिकट पर फैसला हो गया था।   

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं मलिंगा
मलिंगा पर एक दलित अफसर को पीटने को लेकर केस दर्ज हुआ था। सियासी बाड़ाबंदी में मलिंगा ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि भाजपा विधायकों को फोन कर 10 करोड़ रुपए के ऑफर दे रही है। मलिंगा ने ये भी कहा था कि पायलट ने भाजपा में आने के लिए 35 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने के बाद ये बोले थे मलिंगा
भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मलिंगा ने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी में बहुत ज्यादा परेशान किया गया। कांग्रेस ने उनके खिलाफ एक अभियंता के साथ मारपीट करने का केस दर्ज कराया। मैंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से कई बार कहा कि मामले की जांच नए सिरे से कराई जाए, लेकिन उन्होंने मेरी नहीं सुनी। कांग्रेस से परेशान होकर अब मैं भाजपा में शामिल हुआ हूं।  



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed