फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023: Dr. Kirori Lal filed nomination after seeing Dandveer Balaji

Rajasthan Election 2023: बालाजी के दर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंचे डॉ. किरोड़ी लाल; सवाई माधोपुर सीट से भरा नामांकन

Fri, 03 Nov 2023 02:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 03 Nov 2023 02:02 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आज रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: Dr. Kirori Lal filed nomination after seeing Dandveer Balaji
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भरा नामांकन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विधानसभा चुनाव के तहत सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से राज्यसभा सांसद एवं सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आज रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सांसद एवं विद्याधर नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल सहित सैंकड़ों समर्थक मौजूद रहे। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने नामांकन पत्र भरने से पूर्व शहर स्थित दंडवीर बालाजी पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की। इसके पश्चात जुलूस के रूप में सैंकड़ों समर्थकों के साथ डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। 
विज्ञापन


नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सुरक्षा बतौर कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी की शक्ल में तब्दील रहा। पुलिस के आला अधिकारी भी इस दौरान सुरक्षा बतौर तैनात रहे। कलेक्ट्रेट में दाखिल होने के साथ ही डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने लोगों का अभिवादन कर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से ही पूर्व में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने राजपा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जब वे दिया कुमारी के हाथो परास्त हो गए थे। इस अवसर पर विशेष रूप से एक झलक यह देखने को मिली कि 2013 के चुनाव में दिया कुमारी तथा किरोड़ी लाल मीणा एक दूसरे के विपरीत थे और आज दोनों ही एक साथ दिखाई दिए। इस अवसर पर किरोड़ी लाल मीणा तथा दिया कुमारी दोनों ने सवाई माधोपुर से भाजपा की जीत का दावा किया।




कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दानिश अबरार ने किया नामांकन
सवाई माधोपुर से विधायक दानिश अबरार ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आज सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। महज चंद लोगों के साथ ही दानिश अबरार कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर सुरक्षा बतौर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। अपने कुछ लोगों के साथ ही विधायक दानिश अबरार कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां शुभ समय का इंतजार करने के लिए थोड़ी देर कलेक्ट परिसर में ठहरे। इसके पश्चात रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना नामांकन पर्चा पेश किया। इस अवसर पर सवाई माधोपुर प्रधान निरमा मीणा तथा उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीणा भी मौजूद रहे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल में क्षेत्र में विकास के कई कार्य किए हैं। साथ ही दावा भी किया कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed