{"_id":"6544b0142d16ed002c0fac6e","slug":"rajasthan-election-2023-dr-kirori-lal-filed-nomination-after-seeing-dandveer-balaji-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: बालाजी के दर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंचे डॉ. किरोड़ी लाल; सवाई माधोपुर सीट से भरा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: बालाजी के दर्शन कर कलेक्ट्रेट पहुंचे डॉ. किरोड़ी लाल; सवाई माधोपुर सीट से भरा नामांकन
Fri, 03 Nov 2023 02:02 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 03 Nov 2023 02:02 PM IST
सार
Rajasthan Election 2023: सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आज रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भरा नामांकन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव के तहत सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से राज्यसभा सांसद एवं सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने आज रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सांसद एवं विद्याधर नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिया कुमारी, सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष जितेंद्र गोठवाल सहित सैंकड़ों समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने नामांकन पत्र भरने से पूर्व शहर स्थित दंडवीर बालाजी पहुंचकर विधिवत पूजा अर्चना की। इसके पश्चात जुलूस के रूप में सैंकड़ों समर्थकों के साथ डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान सुरक्षा बतौर कलेक्ट्रेट परिसर पुलिस छावनी की शक्ल में तब्दील रहा। पुलिस के आला अधिकारी भी इस दौरान सुरक्षा बतौर तैनात रहे। कलेक्ट्रेट में दाखिल होने के साथ ही डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने लोगों का अभिवादन कर रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से ही पूर्व में डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने राजपा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था, जब वे दिया कुमारी के हाथो परास्त हो गए थे। इस अवसर पर विशेष रूप से एक झलक यह देखने को मिली कि 2013 के चुनाव में दिया कुमारी तथा किरोड़ी लाल मीणा एक दूसरे के विपरीत थे और आज दोनों ही एक साथ दिखाई दिए। इस अवसर पर किरोड़ी लाल मीणा तथा दिया कुमारी दोनों ने सवाई माधोपुर से भाजपा की जीत का दावा किया।
कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में दानिश अबरार ने किया नामांकन
सवाई माधोपुर से विधायक दानिश अबरार ने भी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आज सवाई माधोपुर विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। महज चंद लोगों के साथ ही दानिश अबरार कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कांग्रेस प्रत्याशी दानिश अबरार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर सुरक्षा बतौर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहा। अपने कुछ लोगों के साथ ही विधायक दानिश अबरार कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां शुभ समय का इंतजार करने के लिए थोड़ी देर कलेक्ट परिसर में ठहरे। इसके पश्चात रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत होकर अपना नामांकन पर्चा पेश किया। इस अवसर पर सवाई माधोपुर प्रधान निरमा मीणा तथा उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीणा भी मौजूद रहे। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल में क्षेत्र में विकास के कई कार्य किए हैं। साथ ही दावा भी किया कि राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।