फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 CM Shivraj Singh addressed gathering in Hindoli Rahul Gandhi Ashok Gehlot

Rajasthan Poll: शिवराज बोले- राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्म, ये भारत की हार पर खुश होते हैं; गहलोत पर भी बड़ा हमला

Wed, 22 Nov 2023 07:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 22 Nov 2023 07:14 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- भारत के माथे के तिलक राजस्थान को अशोक गहलोत तुमने क्या बना दिया? भ्रष्टाचार में नंबर वन बना दिया। इन लुटेरों ने राजस्थान को लूट लिया है। ये तो पीने के पानी की योजना में भी पैसा खा गए।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 CM Shivraj Singh addressed gathering in Hindoli Rahul Gandhi Ashok Gehlot
सीएम शिवराज ने गहलोत और राहुल गांधी पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोटा के हिण्डोली में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रभुलाल सैनी के समर्थन में सभा कर लोगों से उन्हें जिताने की अपील की। शिवराज सिंह ने कहा- पता चला कि आप लोग मुझे बुला रहे हैं। तुमने पुकारा और हम चले आए। उन्होंने कहा- 108 पगड़ी पहनाकर मेरा सम्मान किया गया है। मैं आपको वचन देता हूं कि इस पगड़ी का मान, नैनवा का सम्मान और आपकी शान कभी जाने नहीं दूंगा। 

विज्ञापन


शिवराज ने कहा- मध्य प्रदेश से कांग्रेस साफ हो गई है। एक बार फिर भाजपा सरकार बना रही है। कांग्रेस झूठी पार्टी हैं। ये दोनों भाई बहन राहुल गांधी और प्रियंका पानी पी पीकर झूठ बोलते हैं। उन्होंने कहा- भारत और ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच हुआ। प्रधानमंत्री मोदी खिलाड़ियों को उत्साहित करने के लिए मैच देखने गए। क्रिकेट बाई चांस होता है। कई बार कुछ चीजें ऐसी हो जाती हैं कि हम नहीं जीत पाते। भारत की हार पर रोहित शर्मा और देश के करोड़ों लोगों की आंखों में आंसू थे। लेकिन, राहुल गांधी अंदर से गदगदा रहे थे कि अच्छा हुआ, मोदी गए और हार गए। अब मुझे कहने का मौका मिल जाएगा। राहुल गांधी राष्ट्रीय शर्म हैं और नरेंद्र मोदीजी भारत का गौरव हैं। ये लोग भारत ही हार पर प्रसन्न होने वाले कुंठित लोग हैं। ये न तो राजस्थान का भला कर सकते हैं और न देश का। 
विज्ञापन


किसानों को उनके पसीने की कीमत देंगे  
शिवराज सिंह ने कहा- भाजपा की सरकार मप्र में जीरो फीसदी ब्याज की दर पर किसानों को कर्ज देती है। वहां, 12 हजार रुपये किसान सम्मान निधि दी जा रही है। छह हजार पीएम साहब दे रहे हैं और छह हजार रुपये सीएम किसान सम्मान निधि योजना से दिए जा रहे हैं। अगर, हमारी सरकार यहां बनी तो ऐसा ही होगा। 2700 रुपये क्विंटल गेहूं भी खरीदेंगे। भाजपा का वचन है कि किसानों को उनके पसीने की पूरी कीमत देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में रोजाना दंगे हो रहे 
शिवराज ने कहा- भारत के माथे के तिलक राजस्थान को अशोक गहलोत तुमने क्या बना दिया। कांग्रेस ने पाप कर भ्रष्टाचार में नंबर वन बना दिया। योजना भवन में नोटों के बंडल और सोना मिल रहा है। इन लुटेरों ने राजस्थान को लूट लिया है। ये तो पीने के पानी की योजना में भी पैसा खा गए। लोहे की जगह प्लास्टिक के पाइप डाल दिए। अब गहलोत कहते हैं कि मेरे चेहरे को वोट दो... अरे गहलोतजी! तेरी प्यारी प्यारी सूरत को किसी की नजर ना लगे... कोई आपको देखकर वोट देगा क्या? आपने राजस्थान को भ्रष्टाचार में नंबर वन, महिला अत्याचार में नंबर वन बना दिया। यहां रोजाना 17 दुष्कर्म होते हैं। आपको शर्म नहीं आती। मप्र में हमने कानून बनाया कि अगर किसी ने मां, बहन और बेटी के साथ दुराचार किया तो सीधे फांसी के फंदे पर लटका दिया जाता है और अपराधियों के घर बुलडोजर ब्याज में चलता है। लेकिन, इनके बुलडोजर शिव मंदिर और हिंदुओं के मंदिरों पर चलते हैं। यहां रोज दंगे हो रहे हो, मप्र में भाजपा की सरकार है, किसकी हिम्मत है एक भी दंगा कर ले।


भाजपा सिर्फ विकास करती है
शिवराज सिंह ने कहा- राजस्थान साइबर क्राइम में नबंर वन है, पेपर लीक के मामले में नंबर वन है। कांग्रेस और कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा- भाजपा सिर्फ विकास करती है। अगर, यहां हमारी सरकार बनी तो पीएम आवास योजना के अलावा सीएम आवास योजना भी शूरू की जाएगी। हर गरीब को पक्की छत मिलेगी। बच्चों को शिक्षा फ्री दी जाएगी। राजस्थान का विकास होगा और जिन्होंने भी भ्रष्टाचार किया है वे सब जेल जाएंगे। एक भी नहीं बचेगा। इसलिए, प्रभुलाल सैनी को जिताकर विधानसभा भेजिए। 25 तारीख को कमल का बदन दबाइए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed