फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 CM Gehlot big announcement says three more new districts will be created in Rajasthan

Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले सीएम गहलोत की बड़ी घोषणा, कहा- प्रदेश में तीन और नए जिले बनाएंगे

Fri, 06 Oct 2023 04:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 Oct 2023 04:44 PM IST
सार

CM Gehlot: विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में तीन जिले बनाने की घोषणा की है। गहलोत ने कहा- प्रदेश में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे। इनमें मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी शामिल होगा।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 CM Gehlot big announcement says three more new districts will be created in Rajasthan
सीएम अशोक गहलोत ने की बड़ी घोषणा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले सीएम अशोक गहलोत ने एक बड़ी घोषणा करते हुए राजस्थान में तीन जिले बना दिए। उन्होंने एक्स (ट्वीट) कर इसकी जानकारी दी। गहलोत ने एक्स कर कहा- जनता की मांग और उच्च स्तरीय समिति की अनुशंसा के अनुसार राजस्थान में तीन नए जिले और बनाए जाएंगे। इनमें मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी शामिल होगा। सीएम गहलोत की घोषणा के बाद राजस्थान अब 53 जिलों वाला प्रदेश होगा। सीएम ने कहा कि आगे भी उच्च स्तरीय समिति की सिफारिशों के मुताबिक सीमांकन आदि परेशानियों को दूर किया जाता रहेगा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


तीन नए जिले बनाए जाएंगे
सीएम गहलोत की घोषणा के अनुसार मालपुरा, सुजानगढ़ और कुचामन सिटी को जिला बनाया जाएगा। इनके जिला बनने के बाद प्रदेश में जिलों की संख्या 53 हो गई है।  

इससे पहले बनाए गए थे 19 जिले
अगस्त के शुरुआती महीने में गहलोत सरकार ने 19 नए जिले बनाए थे। इनमें बालोतरा, ब्यावर, अनूपगढ़, डीडवाना (कुचामन), डीग, दूदू, गंगापुर सिटी, जयपुर, जयपुर ग्रामीण, कोटपूतली (बहरोड़), खैरथल, नीमकाथाना, फलौदी, सलूंबर, सांचोर, जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, शाहपुरा को शामिल किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान में पहले ये 33 जिले थे
प्रदेश में इससे पहले अजमेर, अलवर, बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, धौलपुर, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, दौसा, जयपुर, सिरोही, झुंझुनूं, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बाड़मेर, जालौर, भरतपुर, जोधपुर, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक और उदयपुर जिले शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed