फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 BSP State President Bhagwan Singh Baba attacked Congress

Rajasthan Election 2023: BSP प्रदेशाध्यक्ष बाबा बोले- कांग्रेस ने पायलट को ठेंगा दिखाया, पिछलग्गू मत बनो

Mon, 30 Oct 2023 10:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 30 Oct 2023 10:34 PM IST
सार

बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा का पिछलग्गू मत बनो गिनती नहीं होगी, कांग्रेस और भाजपा के लोग नहीं चाहते किसी नए व्यक्ति को मौका मिले। पहले नेता फिर बेटा और फिर बेटे का बेटा बेटा आगे बढ़ता रहेगा।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 BSP State President Bhagwan Singh Baba attacked Congress
दौसा में सभा का आयोजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को बसपा उम्मीदवार भवानी सिंह माल के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर बसपा प्रत्याशी भवानी सिंह माल कहा कि किसी जमाने में बांदीकुई एशिया की सबसे बड़ी रेलवे कॉलोनी हुआ करती थी। बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में लोको और डीआरएम ऑफिस हुआ करता था लेकिन, बांदीकुई से चुने गए कमजोर जनप्रतिनिधि की वजह से यहां रोजगार की कमी आई। जिससे डीआरएम कार्यालय भी दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन


इधर, बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- किसानों की बातें दोनों पार्टियां करती हैं, लेकिन उनके हक के लिए कोई भी कुछ नहीं करता। भाजपा किसानों के लिए तीन काले कानून लाई, जिसके लिए साल भर तक किसान सड़कों पर बैठे रहे। बाद में  मजबूरी में तीनों काले कानून वापस लेने पड़े।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि हमें किसी व्यक्ति विशेष के चक्कर में नहीं पढ़ना चाहिए। देखिए कांग्रेस ने सचिन पायलट की क्या हालत कर दी। पायलट को आगे रखकर 2018 का विधानसभा चुनाव जीता। चुनाव के समय सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही, लेकिन बाद में उन्हें ठेंगा दिखा दिया। इसलिए, हमें पिछलग्गू नहीं होना चाहिए क्योंकि पिछलग्गू व्यक्ति का कहीं भी सम्मान नहीं होता और न ही उसकी गिनती की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed