फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 BJP again expressed confidence in former chief Rajendra Meena from Mahwa

Rajasthan Election 2023: महवा से बीजेपी ने फिर जताया पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा पर भरोसा, जानें क्या बोले

Fri, 03 Nov 2023 12:05 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 03 Nov 2023 12:05 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: दौसा जिले में बीजेपी ने फिर से महवा विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा को प्रत्याशी बनाया है। राजेंद्र मीणा बीजेपी से 2018 में भी महवा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 BJP again expressed confidence in former chief Rajendra Meena from Mahwa
बीजेपी ने फिर जताया पूर्व प्रधान राजेंद्र मीणा पर भरोसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद डॉक्टर किरोड़ीलाल मीणा के भतीजे राजेंद्र मीणा को टिकट मिलने के साथ ही महवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता सहित आमजन में उत्साह का माहौल बन गया। राजेंद्र मीणा ने भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व के साथ जनता का आभार जताते हुए बताया कि महुआ विधानसभा क्षेत्र में सर्व समाज के लोग पांच साल में बढ़ते भ्रष्टाचार के कारण बदलाव चाहते हैं। उन्होंने कहा कि महुआ विधानसभा क्षेत्र को भ्रष्टाचार मुक्त महवा विधानसभा को बनाना उनका सर्व समाज के सहयोग से लक्ष्य रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले नौ वर्षों में महुआ विधानसभा क्षेत्र में किए गए घोटाले को घोटालेबाजों सहित किसी भी सूरत में नहीं बक्शा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 से 2023 तक के कार्यकाल में महवा विधानसभा क्षेत्र में गुंडाराज हावी रहा गुंडाराज से आम जनता को छुटकारा दिलाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बताया कि आमजन पानी बिजली जैसी समस्याओं से त्रस्त रहा है। ऐसी समस्याओं को दूर करना उनका उद्देश्य रहेगा।
विज्ञापन


महवा से पूर्व प्रधान रहे राजेंद्र मीणा को एक बार फिर भाजपा पार्टी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। ऐसे में राजेंद्र मीणा को प्रत्याशी बनाने के बाद महवा में उनके समर्थकों ने माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया और महुआ में मिठाइयां बांटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा ने कहा कि पार्टी आलाकमान ने जो विश्वास जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरूंगा और महवा विधानसभा की सीट बीजेपी की झोली में सर्व समाज के सहयोग से डालूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed