{"_id":"653fbc06f22f4cb9940bb3d5","slug":"rajasthan-election-2023-arjunram-meghwal-says-rajasthan-becomes-number-one-in-india-with-28-3-unemployment-2023-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election: मेघवाल बोले- 28.3% बेरोजगारी के साथ देश में नंबर 1 राजस्थान, महंगाई राहत कैंप पर कसा तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election: मेघवाल बोले- 28.3% बेरोजगारी के साथ देश में नंबर 1 राजस्थान, महंगाई राहत कैंप पर कसा तंज
Mon, 30 Oct 2023 07:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 30 Oct 2023 07:51 PM IST
सार
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा- इस साल सितंबर में देश में महंगाई दर 5.02 प्रतिशत थी, वहीं राजस्थान में ये 6.53 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर थी। कमजोर आर्थिक प्रबंधन के कारण खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल की कीमतों को रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
विज्ञापन
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा- कांग्रेस सरकार ने हर मोर्चे पर जनता के साथ धोखा किया है। सरकार के कुप्रबंधन के कारण राजस्थान महंगाई में देश में सबसे उपरी पायदान पर आ गया है। यहां महंगाई की दर पिछले एक साल से हर महीने राष्ट्रीय औसत से अधिक बढ़ी है। प्रदेश सर्वाधिक महंगाई वाले राज्यों में शामिल हो गया है।
विज्ञापन
मेघवाल ने कहा- इस साल सितंबर में देश में महंगाई दर 5.02 प्रतिशत थी, वहीं राजस्थान में ये 6.53 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर थी। कमजोर आर्थिक प्रबंधन के कारण खाद्य पदार्थ, पेट्रोल, डीजल की कीमतों को रोकने में राज्य सरकार पूरी तरह से विफल रही है। राजस्थान में पेट्रोल, डीजल पर सर्वाधिक वैट, सर्वाधिक मंडी टैक्स और सर्वाधिक महंगी बिजली के कारण जनता महंगाई की आग में झुलस रही है।
विज्ञापन
अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि जनता को भ्रमित कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने हर मोर्चे पर विफलता ही साबित की है। जनता कांग्रेस नेताओं के झूठे रवैये को समझ चुकी है। सरकार ने पिछले दिनों महंगाई राहत कैंप का जो छलावा प्रदेशवासियों के साथ किया था, उससे स्पष्ट हो गया कि इनकी नीतियों, आर्थिक और वित्तीय प्रबंधन के कारण प्रदेश में महंगाई बढ़ी है।
विज्ञापन
इसी की स्वीकार्यता को छुपाने के लिए राहत कैंप का ढोंग किया गया था। राज्य सरकार ने महंगी बिजली से राहत देने के लिए 100 यूनिट बिजली फ्री का ढोंग करके उपभोक्ताओं से जमकर फ्यूल सरचार्ज वसूला। पिछले चार साल में इसी फ्यूल सरचार्ज के रूप में 1.35 करोड़ उपभोक्ताओं से 4 हजार करोड़ की वसूली की जा चुकी है।
मेघवाल ने कहा- राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार में भी नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार में एक तरफ मंत्रियों के घरों और सरकारी कार्यालय के बेसमेंट से करोड़ों रुपये मिल रहे हैं। वहीं, इनके पास रेजिडेंट डॉक्टर और अन्य सरकारी कर्मचारियों को देने के लिए वेतन भी नहीं है।