फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Election 2023 5 crore 29 lakh 31 thousand 152 voters in Rajasthan 22.71 lakh first time voters

Rajasthan Election 2023: पांच साल में 51.42 लाख वोटर बढ़े, 22.71 लाख युवा पहली बार करेंगे मतदान, ये भी जानिए

Tue, 07 Nov 2023 06:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 07 Nov 2023 06:53 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: प्रदेश में निर्वाचन विभाग द्वारा मंगलवार को राज्य के सभी 200 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया गया। यह सूची विभाग की वेबसाइट ceorajasthan.nic.in पर भी उपलब्ध है। प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार से अधिक है।  

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023 5 crore 29 lakh 31 thousand 152 voters in Rajasthan 22.71 lakh first time voters
राजसथान में 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने मंगलवार को एकीकृत मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव-2023 के लिए प्रदेश में कुल 5 करोड़ 29 लाख 31 हजार 152 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 2 करोड़ 74 लाख 74 हजार 849 पुरुष और 2 करोड़ 53 लाख 13 हजार 458 महिला मतदाता शामिल हैं। 624 मतदाता थर्ड जेंडर हैं। वहीं, 18-19 साल के 22 लाख 71 हजार 647 वोटर इस चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 
विज्ञापन


प्रवीण गुप्ता ने बताया कि 4 अक्टूबर को फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद 27 अक्टूबर तक प्राप्त फॉर्म 6 एवं फॉम 8 के आवेदन पत्रों का निस्तारण करते हुए एकीकृत मतादाता सूचियों का प्रकाशन किया गया है। इस दौरान 2 लाख 88 हजार 37 नाम मतदाता सूची में जोड़े गए हैं। एकीकृत मतदाता सूची में मतदाता और जनसंख्या अनुपात 652 है। इसी प्रकार एक हजार पुरुषों पर 921 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। एकीकृत मतदाता सूचियों के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जानकारी दी गई है। मतदाता सूचियों की सॉफ्ट कॉपी  राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को निशुल्क उपलब्ध कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में 4 करोड़ 77 लाख 89 हजार मतदाता थे। इनमें 2 करोड़ 49 लाख 61 हजार पुरुष और 2 करोड़ 28 लाख 27 हजार महिला मतदाता थे। पांच साल में प्रदेश में करीब 51 लाख 42 हजार मतदाता बढ़े हैं। 
विज्ञापन


होम वोटिंग 15 से 19 नवंबर तक 
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एकीकृत मतदाता सूची में 80 वर्ष व इससे अधिक आयु के कुल 11 लाख 72 हजार 260 मतदाता और100 वर्ष से अधिक आयु के कुल 16849 मतदाता पंजीकृत हैं। 5 लाख 60 हजार 425 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से होम वोटिंग के विकल्प का चयन करने वाले मतदाता पोस्टल बैलेट के माध्यम से 15 से 19 नवंबर तक मतदान कर सकेंगे। विशेष मतदान दल इस दौरान ऐसे मतदाताओं के घर जाकर पूरी गोपनीयता के साथ डाक मतपत्र के माध्यम से उनका मतदान कराएंगे। जो मतदाता होम वोटिंग के पहले चरण के दौरान घर पर अनुपस्थित रहेंगे, उनके लिए 20 और 21 नवंबर को विशेष मतदान दल दूसरी बार विजिट करेंगे। अनिवार्य सेवाओं से जुड़े मतदाताओं के लिए मतदान की तारीख 19 से 21 नवंबर तक तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे अधिक और कम मतदाता इन विधानसभा क्षेत्रों में 
सबसे ज्यादा झोटवाड़ा विधानभा क्षेत्र में 4,28,067, बगरू में 3,52,418, सांगानेर में 3,50,032, विद्याधरनगर में 3,41,649, लूणी में 3,34,621, बाली में 3,32,730, सांचोर में 3,15,259 मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे कम मतदाता किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में 1,92,641 मतदाता, जोधपुर में 1,99,577, बसेड़ी में 2,02,944, अजमेर उत्तर में 2,09,560, सांगोद में 2,09,869 मतदाता पंजीकृत हैं। 

सबसे अधिक और कम महिला मतदाता यहां
सबसे अधिक 2,05,673 महिला मतदाता झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में, बगरू में 1,67,686, सांगानेर में 1,66,920, विद्याधर नगर में 1,63,951, बाली में 1,59,369, लूणी में 1,58,950 महिला मतदाता पंजीकृत हैं। सबसे कम 91,896 महिला मतदाता किशनपोल में, 92,513 बसेड़ी में, 98,830 जोधपुर में, 99,039 राजाखेड़ा में, 1,00,862 महिला मतदाता पीपल्दा में पंजीकृत हैं। 

एक लाख 42 हजार से अधिक सर्विस वोटर्स 
सर्विस वोटर्स की संख्या 1 लाख 42 हजार 221 है, इनमें 4852 महिला सर्विस वोटर्स हैं। सबसे अधिक 8101 सर्विस वोटर्स सूरजगढ़ विधानसभा क्षेत्र, 4774 बहरोड़ में, 4759 खेतड़ी में और 3861 मुण्डावर विधानसभा क्षेत्र में पंजीकृत हैं। सबसे कम 3 सर्विस वोटर्स कुशलगढ़ में, धरियावद में 8, बागीडोरा में 12 और 13 झाडोल विधानभा क्षेत्र में पंजीकृत हैं। 


मतदान केंद्र की संख्या 52 हजार 139
विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में कुल 52 हजार 139 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे, इनमें 383 सहायक मतदान केंद्र हैं। बैलट पेपर लगाकर ईवीएम को सील करने की कार्रवाई 15 से 20 नवंबर तक की जाएगी, इस दौरान सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed