{"_id":"5bee8be0bdec2269602c600e","slug":"rajasthan-election-2018-land-lord-served-notice-over-honeycomb","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान चुनाव: मकान मालिक के घर मधुमक्खी का छत्ता, मिला नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान चुनाव: मकान मालिक के घर मधुमक्खी का छत्ता, मिला नोटिस
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 16 Nov 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग पूरी तरह मुस्तैद है और उसकी हर मुमकिन कोशिश है कि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से निपट जाए। इसी कोशिश में निर्वाचन आयोग ने जालौर जिले के बागौड़ा तहसील के भालनी गांव के एक मकान मालिक को नोटिस जारी किया है। अब नोटिस से मकान मालिक पशोपेश में है कि करे तो क्या करे।
जानकारी के मुताबिक भालनी गांव के में मतदान केंद्र के पास स्थित मकान में एक मधुमक्खी का छत्ता है और निर्वाचन आयोग को आशंका है कि कहीं मधुमक्खी मतदाताओं पर अचानक आक्रमण ना कर दे। इसी के मद्देनजर तहसीलदार और सहायक निर्वाचन अधिकारी ने मकान मालिक मालाराम को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर इसे हटाने को कहा है।
नोटिस के मुताबिक अगर छत्ता नहीं हटाया गया और इसके चलते मतदान में किसी तरह की दिक्कत आई तो इसके लिए मकान मालिक को ही जिम्मेदार माना जाएगा। इसे हटाने का खर्चा भी मकान मालिक को ही वहन करना होगा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह नोटिस 14 नवंबर को जारी किया गया है। अब मकान मालिक इसे लेकर परेशान है। उसका कहना है कि इस मामले में आखिर उसकी क्या भूमिका है।