फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan DSP and female constable affair from five years police probe viral video

राजस्थान : अश्लील वीडियो मामले में बड़ा खुलासा, पांच साल से चल रहा था डीएसपी और महिला कांस्टेबल के बीच अफेयर

Mon, 13 Sep 2021 12:25 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Mon, 13 Sep 2021 12:25 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस का शर्मनाक वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश समेत पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। अब महिला कांस्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी और महिला कांस्टेबल के बीच पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा था। 

विज्ञापन
Rajasthan DSP and female constable affair from five years police probe viral video
राजस्थान पुलिस का अश्लील वीडियो वायरल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान पुलिस का घिनौना वीडियो सामने आने के बाद निलंबित महिला कांस्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने रविवार को महिला कांस्टेबल को कलवार इलाके में उसके चाचा के आवास से पकड़ा है। उसे पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले गिरफ्तार डीएसपी को कोर्ट ने 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस हीरालाल सैनी से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा था। दोनों 2016 में अजमेर में मिले थे, तब से दोनों के बीच संबंध हैं। पांच साल के दौरान कई दफा दोनों ने अवैध संबंध बनाए। 

विज्ञापन


पुष्कर के फाइव स्टार होटल के रिजॉट के स्विमिंग पूल में बच्चे के सामने निलंबित डीएसपी हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल  ने अश्लील हरकत की थी। उसके बाद महिला ने 27 जुलाई को अपने व्हाट्सएप पर इस वीडियो को शेयर कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसकी जानकारी महिला के पति और परिवारवालों को भी हो गई। महिला पुलिसकर्मी के पति ने चितवा थाने में शिकायत दर्ज की, लेकिन चितवा थाना प्रभारी ने महकमे से जुड़ा मामला होने की वजह से इसे दबा दिया। उसके बाद महिला के पति ने नागौर एसपी से लिखित शिकायत की। मामला इतना बढ़ गया कि डीजीपी खुद ही कार्रवाई करते हुए  चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed