राजस्थान : अश्लील वीडियो मामले में बड़ा खुलासा, पांच साल से चल रहा था डीएसपी और महिला कांस्टेबल के बीच अफेयर
राजस्थान पुलिस का शर्मनाक वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश समेत पूरे देश में हंगामा मचा हुआ है। अब महिला कांस्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। डीएसपी और महिला कांस्टेबल के बीच पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान पुलिस का घिनौना वीडियो सामने आने के बाद निलंबित महिला कांस्टेबल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने रविवार को महिला कांस्टेबल को कलवार इलाके में उसके चाचा के आवास से पकड़ा है। उसे पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले गिरफ्तार डीएसपी को कोर्ट ने 17 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस हीरालाल सैनी से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों के बीच पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा था। दोनों 2016 में अजमेर में मिले थे, तब से दोनों के बीच संबंध हैं। पांच साल के दौरान कई दफा दोनों ने अवैध संबंध बनाए।
पुष्कर के फाइव स्टार होटल के रिजॉट के स्विमिंग पूल में बच्चे के सामने निलंबित डीएसपी हीरालाल सैनी और महिला कांस्टेबल ने अश्लील हरकत की थी। उसके बाद महिला ने 27 जुलाई को अपने व्हाट्सएप पर इस वीडियो को शेयर कर दिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इसकी जानकारी महिला के पति और परिवारवालों को भी हो गई। महिला पुलिसकर्मी के पति ने चितवा थाने में शिकायत दर्ज की, लेकिन चितवा थाना प्रभारी ने महकमे से जुड़ा मामला होने की वजह से इसे दबा दिया। उसके बाद महिला के पति ने नागौर एसपी से लिखित शिकायत की। मामला इतना बढ़ गया कि डीजीपी खुद ही कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.