फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Drunk husband strangled his wife to death with a towel in Dholpur

Rajasthan: धौलपुर में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की गमछा से गला दबाकर की हत्या, आरोपी फरार

Wed, 28 Jun 2023 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Jun 2023 04:15 PM IST
सार

Dholpur News: राजस्थान के धौलपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि हत्यारा व्यक्ति शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने मामला दर्जकर व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Rajasthan Drunk husband strangled his wife to death with a towel in Dholpur
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर में कौलारी थाना क्षेत्र के मालोनी पंवार गांव में नशे की हालत में धुत पति ने अपनी ही पत्नी की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी। महिला की हत्या किए जाने के बाद देर रात तक उसके घर न लौटने पर जेठ ने अपने भाई पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी वीरेंद्र मीना ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, बिहार की रहने वाली महिला संगीता (40) की शादी नौ साल पहले राजवीर पुत्र सुमेरा के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि नशेड़ी होने की वजह से करीब छह महीने पहले से ही राजवीर अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को गांव में परिवार के पास छोड़कर खेत पर बने मकान पर रहने लगा। महिला के जेठ केदार द्वारा दर्ज कराए गए मामले में बताया गया है कि उसकी पत्नी संगीता अपने पति राजवीर को रोज शाम को खाना देने के लिए खेत पर जाती थी।
विज्ञापन


रोजाना की तरह मंगलवार शाम को संगीता खेत पर खाना लेकर गई थी, जिसके देर रात तक न लौटने पर जब घर वालों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो संगीता खेत पर बने मकान की छत पर मरी हुई हालत में पड़ी हुई थी। संगीता की मौत की खबर घर वालों को मिलते ही उसका पति राजवीर मौके से भाग निकला, जिसके बाद जेठ की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार दोपहर बसई नवाब अस्पताल में मृतक महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपी के नशे की हालत में होने का अनुमान लगाया जा रहा है, जिसको लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed