फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Dholpur 14-year-old Teenager Died Due To Snake Bite

Rajasthan: धौलपुर में पिता के साथ घूमने गए किशोर को सांप ने डसा, 14 साल के बच्चे की हुई मौत

Mon, 02 Oct 2023 10:53 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 02 Oct 2023 10:53 AM IST
सार

धौलपुर में 14 साल के किशोर की सांप के काटने से मौत हो गई। किशोर की मौत से गांव में भी सन्नाटा है।
 

विज्ञापन
Rajasthan Dholpur 14-year-old Teenager Died Due To Snake Bite
Cobra snake bite

विस्तार

धौलपुर में सरमथुरा थाना क्षेत्र के खरौली गांव में रविवार को सर्पदंश से 14 साल के किशोर की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर लाश को सुपुर्द कर दिया है। किशोर की मौत से गांव में भी सन्नाटा पड़ गया है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 14 वर्षीय मान कुमार मीणा पुत्र अमर सिंह मीणा पिता के साथ रविवार दोपहर को खेतों पर घूमने गया था। खेत की मेड़बंदी में घास में जहरीला सांप छिपा था। किशोर का पैर सांप से टकरा गया। पैर टकराते ही सर्प ने पंजे में काट लिया। किशोर ने तुरंत पिता को बताया और थोड़ी देर में अचेत हो गया। परिजन आनन-फानन में सर मथुरा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंचे। तब तक सर्प का जहर अपना काम कर चुका था। चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण कर किशोर को मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत हो जाने से परिजनों में हाहाकार मच गया। थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया सर्प के काटने से 14 साल के किशोर की मौत हुई है। घटनास्थल का भी मौका मुआयना किया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराकर लाश को अंतिम संस्कार के लिए सुपुर्द कर दिया है। उन्होंने बताया पुलिस ने मर्ग दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव में पसरा सन्नाटा
14 साल के किशोर मानकुमार मीणा की सर्प के काटने से मौत हो जाने से गांव खरौली में सन्नाटा पसर गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि रविवार होने से मान कुमार पिता के साथ खेत पर गया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed