{"_id":"63e3b91fab8c8888f502cb59","slug":"rajasthan-delphi-games-organized-from-9-to-12-february-at-jawahar-kala-kendra-in-jaipur-2023-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: कल से जवाहर कला केंद्र में होंगे राजस्थान डेल्फिक खेल, कला-संस्कृति में ये खेल कराने वाला पहला राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: कल से जवाहर कला केंद्र में होंगे राजस्थान डेल्फिक खेल, कला-संस्कृति में ये खेल कराने वाला पहला राज्य
Wed, 08 Feb 2023 08:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:32 PM IST
सार
जयपुर के जवाहर कला केंद्र में 9 से 12 फरवरी तक राजस्थान डेल्फिक खेल आयोजित होंगे कला और संस्कृति के क्षेत्र में खेल आयोजित करने वाला राजस्थान देश का पहला राज्य बनने जा रहा है। ACS उद्योग और वाणिज्य वीनू गुप्ता गुरूवार को इसका उद्घाटन करेंगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान डेल्फिक खेल के उद्घाटन कार्यक्रम में एसीएस उद्योग वीनू गुप्ता के साथ ही प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, कला और संस्कृति गायत्री राठौड़, इंडियन डेल्फिक काउंसिल के अध्यक्ष एनएन पांडे और अन्तर्राष्ट्रीय डेल्फिक काउंसिल के महासचिव रमेश प्रसन्ना शामिल होंगे। यह जानकारी डेल्फिक काउंसिल राजस्थान की अध्यक्ष और प्रमुख शासन सचिव सहकारिता श्रेया गुहा ने दी।
विज्ञापन
शास्त्रीय संगीत, भारतीय फिल्म संगीत, लोकप्रिय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, समकालीन नृत्य, फोटोग्राफी में खेल
IAS श्रेया गुहा ने बताया कि डेल्फिक खेल 9 से 12 फरवरी तक जवाहर कला केंद्र में आयोजित होंगे। यह खेल शास्त्रीय संगीत, भारतीय फिल्म संगीत, लोकप्रिय संगीत, शास्त्रीय नृत्य, लोक नृत्य, समकालीन नृत्य, फोटोग्राफी (2 श्रेणियां) समेत कुल 6 कैटेगरी में आयोजित होंगे। हर कैटेगरी के लिए नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
डेल्फिक खेल कराने वाला राजस्थान पहला राज्य
श्रेया गुहा ने बताया कि राजस्थान पहला राज्य है, जो क्षेत्रीय स्तर पर डेल्फिक खेलों का आयोजन कर रहा है। डेल्फिक खेलों का आयोजन दो चरणों में हो रहा है। पहला चरण ऑनलाइन था, जिसमें प्रतिभागियों ने 8 जनवरी, 2023 तक आवेदन किया। इनमें से सेलेक्टेड कंटेस्टेंट जवाहर कला केन्द्र में होने वाले सेकेंड राउंड में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
9 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम
डेल्फिक खेल के पहले दिन प्रसिद्व कलाकार सुमित सेन का लाइव डेमो, क्राफ्ट डेमोस्टेशन का उद्घाटन, फोटो एक्जीबिशन का उद्घाटन, फोटो प्रतियोगिता और शाम 6 बजे से नृत्य धारा कार्यक्रम में ओडिसा की नृत्यांगना पदम रंजना गौहर की प्रस्तुति खास रहेगी।
10 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम
दूसरे दिन ध्रुवपद परम्परा और नए आयाम विषय पर प्रसिद्व ध्रुवपद गायिका डॉ. मधु भट्ट तेलंग का व्याख्यान और परफॉर्मेंस, हेरीटेज साड़ी तनेरिया पर प्रसिद्व डिजाइनर प्रियंका माथुर का व्याख्यान, इंडियन क्लासिकल म्यूजिक, पॉपुलर म्यूजिक और क्विज प्रतियोगिता होंगी।
11 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम
तीसरे दिन 11 फरवरी को मीडिया एंड कम्यूनिकेशन फॅार हेरिटेज कंर्जेवेशन विषय पर सेन्टर फॉर मीडिया स्टडीज, जेएनयू के डॉ. राकेश बटबयाल और बीबीसी के पूर्व संवाददाता प्रोफेसर नारायण बारेठ व्याख्यान देंगे, इंडियन क्लासिकल डांस, कंटेम्पररी डांस डांस, लोक नृत्य प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
12 फरवरी को होने वाले कार्यक्रम
चौथे दिन फ्रेबिक ऑफ फोक ट्रेडिशन विषय पर सामाजिक कार्यकर्ता और फैशन डिजाइनर रूमा देवी का व्याख्यान, जावड़ा ब्रदर्स की कथक प्रस्तुति और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर समापन कार्यक्रम होगा।
कला प्रेमियों को कलाकारों से रूबरू होने का मौका भी मिलेगा
श्रेया गुहा ने बताया कि इन खेलों के दौरान कला प्रेमियों को कलाकारों से रूबरू होने का भी अवसर मिलेगा। इन खेलों में राजस्थान के मूल निवासी ही शामिल हो रहे हैं। बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले प्रतिभागियों को देश और विदेश में भी कला प्रदर्शित करने के लिए मंच दिया जाएगा। डेल्फिक खेलों की पूरी जानकारी www.delphicrajasthan.org पर देखी जा सकती है।