फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan declares two days Statewide mourning on Lata Mangeshkar death leaders express condolence

राजस्थान: लता मंगेशकर के निधन पर दो दिन का राजकीय शोक घोषित, विधानसभा अध्यक्ष से लेकर सीएम तक, जानें क्या बोले नेता

Sun, 06 Feb 2022 03:53 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sun, 06 Feb 2022 03:53 PM IST
सार

विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी  ने स्वर कोकिला के निधन पर संवेदना  व्यक्त की। डॉक्टर जोशी ने कहां है उनका निधन सुरीले गायन के एक युग का अवसान है।

विज्ञापन
Rajasthan declares two days Statewide mourning on Lata Mangeshkar death leaders express condolence
सीएम अशोक गहलोत (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा है। राजस्थान सरकार ने भी भारत रत्न गायिका के अवसान पर छह और सात फरवरी को दो दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसका एलान करते हुए कहा कि दो दिन सभी सरकारी इमारतों पर लगे राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इसके अलावा कोई भी राजकीय समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ''महान गायक भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. वो भारत की सुरीली आवाज थीं, जिन्होंने अपने 7 दशकों से अधिक लंबे योगदान में भारतीय संगीत को समृद्ध बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।'' उन्होंने कहा कि, उनका निधन संगीत की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। भगवान उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों को शक्ति दे। उसकी आत्मा को शांति मिले।
विज्ञापन


उधर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर सीपी जोशी  ने स्वर कोकिला के निधन पर संवेदना  व्यक्त की। डॉक्टर जोशी ने कहां है उनका निधन सुरीले गायन के एक युग का अवसान है। उन्होंने  परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिजनों और करोड़ों प्रशंसकों को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने ट्वीट कर कहा, ''भारतीय पार्श्वगायन की साम्राज्ञी, स्वर कोकिला ‘भारत रत्न’ आदरणीया लता मंगेशकर जी का निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक प्रखर देशभक्त थी, जिन्होंने अपनी संगीत साधना के माध्यम से हर हिंदुस्तानी के दिल में जगह बनाई थी। लता दीदी ने 7 दशकों तक करीब 30 हजार गानों के माध्यम से अपनी सुरीली आवाज का जादू अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिखेरा है। करोड़ों देशवासियों की तरह मैं भी उनके गानों की प्रशंसक रही हूं। ईश्वर से कामना है कि दिवंगत आत्मा को शान्ति व उनके चाहने वालों को सम्बल प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed