{"_id":"6211ca8e6815b565de1afb31","slug":"rajasthan-crime-news-police-arrested-murder-accused-in-just-two-hours-incident-happened-due-to-old-enmity","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोपी मात्र दो घंटे में गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोपी मात्र दो घंटे में गिरफ्तार, पुरानी रंजिश के चलते हुई वारदात
Sun, 20 Feb 2022 10:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:28 AM IST
सार
एसपी जय यादव ने बताया कि शुक्रवार को मृतक अब्दुल खालिद के बेटे इतफाक अंसारी ने बताया कि उसके पिता नमाज पढ़कर घर आ रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर चाकू, तलवार व अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बूंदी में हिस्ट्रीशीटर अब्दुल खालिद की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मात्र दो घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। केशोरायपाटन थाना क्षेत्र में हुई इस हत्या मामले में पुलिस ने मुस्तकीम पुत्र मोहम्मद खलील एवं अतिक हुसैन पुत्र सिराजुद्दीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक किशोर को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते यह हत्या की गई थी।
विज्ञापन
एसपी जय यादव ने बताया कि शुक्रवार को मृतक अब्दुल खालिद के बेटे इतफाक अंसारी ने बताया कि उसके पिता नमाज पढ़कर घर आ रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन पर चाकू, तलवार व अन्य धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसके तुरंत बाद पुलिस ने शहर के सभी मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी कर दी और आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने बताया कि, सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन