{"_id":"5e9bcf3b8ebc3e77543923eb","slug":"rajasthan-coronavirus-live-updates-44-new-cases-in-state-number-of-total-infected-reached-1395","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में कोरोना के 80 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1431 हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में कोरोना के 80 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 1431 हुई
Sun, 19 Apr 2020 03:27 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 19 Apr 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस के 44 नए मामले सामने आए हैं। (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
राजस्थान में आज दोपहर दो बजे तक कोरोना पॉजिटिव के 80 नए मामले दर्ज किए गए है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि भरतपुर में 17, भीलवाड़ा में एक, बीकानेर में दो, जयपुर में सात, जैसलमेर में एक, झुंझुनू में एक, जोधपुर में 30, नागौर में 12, कोटा में दो, झालावाड़ में दो, हनुमानगढ़ में एक और सवाई माधोपुर में एक मामले सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1431 हो गई है।
विज्ञापन
80 positive cases reported in state today so far-17 in Bharatpur, 1 in Bhilwara, 2 in Bikaner, 7 in Jaipur, 1 in Jaisalmer, 1 in Jhunjhunu, 30 in Jodhpur, 12 in Nagour, 2 in Kota, 2 in Jhalawar, 1 in Hanumangarh&1 in Sawai Madhopur. Total positive cases 1431:Rajasthan Health Dept pic.twitter.com/9srnMisBaI
विज्ञापन
— ANI (@ANI) April 19, 2020
विज्ञापन
राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई है। राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर के राजापार्क निवासी 62 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार को सी के बिरला अस्पताल में मौत हो गई।
व्यक्ति को बुखार और सांस लेने में तकलीफ के कारण 16 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को उसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या रविवार को 22 हो गई।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह संक्रमण के 44 नए मामले सामने आए हैं। इसमें दो झालावाड़ में, 27 जोधपुर में, एक जैसलमेर में, दो जयपुर में, एक हनुमानगढ़ में, दो कोटा में, एक नागौर में और आठ भरतपुर संक्रमित पाए गए हैं। अब राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1395 पर पहुंच गई है।
सिंह ने बताया कि इस बीच 97 संक्रमितों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि इलाज से 205 लोग ठीक हो गए हैं। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ 60 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया है। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।