फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Corona Update One Infected Patients Died 122 New Cases

Rajasthan Corona Update: दो दिन में दो मरीजों की मौत, नए 122 संक्रमित मिले, 822 हुए सक्रिय मरीज

Sat, 25 Jun 2022 09:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Jun 2022 09:12 PM IST
सार

राजस्थान में शनिवार को 122 कोरोना मरीज मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार को भी 100 से ज्यादा संक्रमित सामने आए थे। कोरोना संक्रमण के यह आंकड़े चिंताजनक हैं।  

विज्ञापन
Rajasthan Corona Update One Infected Patients Died 122 New Cases
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में कोरोना संक्रमण की रफ्तार दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। साथ ही संक्रमित मरीजों की मौत होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रदेश में दो दिन में दो मरीजों की मौत हो गई है। शनिवार को एक संक्रमित व्यक्ति की मौत बीकानेर में हुई तो वहीं इससे पहले शुक्रवार को नागौर में एक की जान चली गई थी।

विज्ञापन


वहीं प्रदेश में 122 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 822 पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जयपुर में आज नए 36 मरीज सामने आए हैं। इसके अलावा जोधपुर-बीकानेर में 17-17 और अजमेर-अलवर में 10-10 संक्रमित सामने आए हैं। साथ ही 
विज्ञापन


इकाई में इन जिलों में मरीजों का आंकड़ा  
जालोर, झालावाड़, सीकर, झुंझुनूं में एक-एक, चूरू, दौसा और नागौर में दो-दो, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में तीन-तीन, भीलवाड़ा में सात और उदयपुर में नौ नए मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को सामने आए थे 120 केस  
इससे पहले प्रदेश में शुक्रवार को 120 संक्रमित मरीज सामने आए थे। वहीं नागौर में एक मरीज की मौत हो गई थी। दो दिन से लगातार प्रदेश में 100 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। वहीं मरीजों की मौतें भी हो रही हैं। यह चिंताजनक हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed